रेस्टोरेंट में अचानक घुस गई विशालकाय मॉनिटर छिपकली, देखते ही जोर-जोर से चिल्लाने लगी महिला और फिर... (Watch Viral Video)
आमतौर पर मॉनिटर छिपकली कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिन बुलाए मेहमान की तरह अचानक से एक छिपकली रेस्टोरेंट में घुसती हुई दिखाई देती है. रेस्टोरेंट में विशालकाय मॉनिटर छिपकली को देख वहां मौजूद महिला की हालत इतनी खराब हो जाती है कि वो कुर्सी पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगती है
Giant Monitor Lizard Viral Video: अधिकांश लोगों के घरों में छोटी सी छिपकली (Lizard) अक्सर दिखाई देती है, लेकिन अगर उसकी जगह कोई विशालकाय मॉनिटर छिपकली (Monitor Lizard) दिख जाए तो यकीनन इस नजारे को देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है. आमतौर पर मॉनिटर छिपकली कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिन बुलाए मेहमान की तरह अचानक से एक छिपकली रेस्टोरेंट में घुसती हुई दिखाई देती है. रेस्टोरेंट में विशालकाय मॉनिटर छिपकली (Giant Monitor Lizard) को देख वहां मौजूद महिला की हालत इतनी खराब हो जाती है कि वो कुर्सी पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगती है और एक शख्स छिपकली को पकड़ने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है.
वीडियो को वायरल हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जिसे देखकर लोग भी काफी हैरान हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाईलैंड के नराथिवट के एक रेस्टोरेंट का है. थाईलैंड के सेवन इलेवन स्टोर में फिल्माए एक इस वीडियो को पहले थाई ट्रैवल एजेंसी मुंडो नोमाडा द्वारा शेयर किया गया था. वीडियो में जीभ को अंदर बाहर घुमाते हुए रेस्टोरेंट में चारों तरफ आराम से घूमती हुई इस छिपकली को देखकर हर कोई दंग रह गया. यह भी पढ़ें: Shocking: थाईलैंड में छुट्टियां मनाने गए कपल के टॉयलेट से निकली मॉनिटर छिपकली, भयानक वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छिपकली अचानक से बिन बुलाए मेहमान की तरह रेस्टोरेंट में आ धमकती है. फर्श पर मॉनिटर छिपकली को घूमते देख एक महिला इस कदर डर जाती है कि वो फौरन कुर्सी पर खड़ी हो जाती है और जोर-जोर से चिल्लाने लगती है. वहीं एक शख्स उस छिपकली को महिला से दूर करने और उसे पकड़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि शख्स भी उस छिपकली के पास जाने से घबरा रहा है, क्योंकि छिपकली उस पर हमला करने की कोशिश करती दिख रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

