वायरल

जिराफ और शेर के बीच हुई तगड़ी रेस, Viral Video में देखें कौन जीता व किसकी हुई हार

एक जिराफ और शेर की जबरदस्त रेस का रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जिराफ और शेर एक-दूसरे के साथ दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं. आखिर इस रेस में किसकी जीत होती है और किसे हार का सामना करना पड़ता है, इसे जानने के लिए आपको यह वीडिया आखिर तक देखना होगा.

जिराफ और शेर के बीच हुई तगड़ी रेस, Viral Video में देखें कौन जीता व किसकी हुई हार
जिराफ और शेर की रेस (Photo Credits: Twitter)

Giraffe Vs Lion Viral Video: जंगल की दुनिया इंसानी दुनिया से काफी अलग होती है, यहां खुद को जिंदा रखने के लिए एक जानवर दूसरे जानवर को मारता है. आए दिन जानवरों के बीच खूनी जंगल के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कभी दो जानवर एक-दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं तो कभी वो दोस्ती की मिसाल पेश करके हर किसी को हैरत में डाल देते हैं और कभी-कभी तो उनके बीच इंसानों की तरह रेस भी देखने को मिल जाती है. इसी कड़ी में एक जिराफ और शेर की जबरदस्त रेस का रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जिराफ (Giraffe)और शेर (Lion) एक-दूसरे के साथ दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं. आखिर इस रेस में किसकी जीत होती है और किसे हार का सामना करना पड़ता है, इसे जानने के लिए आपको यह वीडिया आखिर तक देखना होगा.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है. फुर्तीले जिराफ की गति के लिए शेरनी का कोई मुकाबला नहीं है. शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को 23.6k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- एक वयस्क जिराफ के पैर से एक लात शेर की पसलियों को तोड़ने के लिए काफी शक्तिशाली है. इसलिए शेर को भी इनका शिकार करने में सावधानी बरतनी चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- यह शेर और जिराफ के बीच की लड़ाई नहीं है. यह वास्तव में एक जीवन के लिए लड़ने और दूसरे जीवन के लिए भोजन के लिए लड़ने के बीच है. यह भी पढ़ें: मगरमच्छ को घेरने के लिए शेरों ने बनाया सॉलिड प्लान, फिर उसके साथ जो किया वो... (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जिराफ और शेर तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं. जिराफ आगे-आगे दौड़ रहा, जबकि शेर उसके पीछे-पीछे. देखने में तो दोनों के बीच यह रेस लगती है, लेकिन संभावित है कि शेर उसका शिकार करने के लिए दौड़ रहा है, जबकि जिराफ भी तेज रफ्तार से भाग रहा है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जिराफ शेरनी को गिरा देता है और उसे अपने पैरों से रौंदते हुए आगे भागने लगता है. जिराफ की ताकत के आगे शेर के हौसले पस्त दिखाई देने लगते हैं और वो शिकार करने का इरादा छोड़कर अपना रास्ता बदल लेता है, जबकि जिराफ भागते हुए अपने साथियों के पास पहुंचने में कामयाब होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).