वायरल

बंदरों के दो गुटों में हुई जबरदस्त लड़ाई, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूसे (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर बंदरों के दो गुटों का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गुटों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है और बंदर आपस में एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसा रहे हैं. इस वीडियो को देखकर आपको हैरानी तो होगी ही, लेकिन आप हंसने पर भी मजबूर हो जाएंगे.

बंदरों के दो गुटों में हुई जबरदस्त लड़ाई, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूसे (Watch Viral Video)
बंदरों के दो गुटों में लड़ाई (Photo Credits: Twitter)

Monkeys Fight Viral Video: बंदरों (Monkeys) की शरारतें देखकर कई बार चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, लेकिन कई बार बंदर (Monkey) इतने उग्र हो जाते हैं कि वो इंसानों पर हमला भी कर देते हैं. हालांकि ऐसा बंदर तभी करते हैं, जब उन्हें इंसानों से किसी तरह की असुरक्षा महसूस होती है. वैसे तो इंसानों पर बंदरों द्वारा हमला करने की खबरें बेहद आम है, लेकिन क्या आपने कभी बंदरों के दो गुटों को आपस में लड़ते हुए देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर बंदरों के दो गुटों का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दोनों गुटों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है और बंदर आपस में एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसा रहे हैं. इस वीडियो को देखकर आपको हैरानी तो होगी ही, लेकिन आप हंसने पर भी मजबूर हो जाएंगे.

इस वीडियो को @Animal_World नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में बंदरों के दो समूहों में किसी बात को लेकर अनबन हो जाती है और यह अनबन दो गुटों के बीच लड़ाई की वजह बन जाती है. दोनों गुटों के बंदर एक-दूसरे को जमकर थप्पड़ मारते हैं. यह भी पढ़ें: बेजुबान बंदर ने बुजुर्ग की मदद कर पेश की इंसानियत की अनोखी मिसाल, दिल जीत रहा है यह Viral Video

देखें वीडियो-

करीब 15 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक समूह का बंदर सामने वाले समूह के बंदर को मारने के लिए आगे बढ़ते हैं, वैसे ही सामने वाले गुट के बंदर भी उनका डटकर सामना करने के लिए आगे आते हैं. जैसे ही कोई बंदर किसी पर हमला करने की कोशिश करता है. सामने वाला बंदर बचाव में अपने हाथों से उसके गाल पर थप्पड़ मारने की कोशिश करता है. बहरहाल, इस वीडियो को देखकर यकीनन ऐसा लगता है जैसे कि इंसानों के दो गुटों के बीच लड़ाई हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2021 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).