Viral Video: भालू और टाइगर के बीच हुई भयंकर लड़ाई, वायरल वीडियो में देखें कौन पड़ा किस पर भारी
भालू और बाघ का जब आमना-सामना होता है तो भालू बिना डरे बाघ की ओर तेजी से बढ़ता है, जिसे देखकर बाघ की सिट्टी पिट्टी गुल हो जाती है और वो वापस पलटने लगता है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जो बेहद हैरान करने वाला है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) जानवरों से जुड़े वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं, जिनमें उनके बीच की खूनी जंग काफी सुर्खियां बटोरती है. इसी कड़ी में एक टाइगर (Tiger) और भालू (Bear) के बीच की भयंकर लड़ाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भालू और बाघ का जब आमना-सामना होता है तो भालू बिना डरे बाघ की ओर तेजी से बढ़ता है, जिसे देखकर बाघ की सिट्टी पिट्टी गुल हो जाती है और वो वापस पलटने लगता है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जो बेहद हैरान करने वाला है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है और लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- बाघ आसानी से ये जंग जीत सकता था, लेकिन वो आलसी निकला. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि एक बाघ भालू से डरकर भाग जाता है. यह भी पढ़ें: Elephant पर बैठे महावत की तरह बाघ लपका, लेकिन बहादुर हाथी के आगे दूम दबाकर भागा (Watch Viral Video
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू के हमलावर होते ही बाघ उसके तेवर देखकर घबरा जाता है. हालांकि बाघ पलटवार करने की कोशिश करता है, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिलती है. इसके बाद बाघ खुद को बचाने के लिए पानी में कूद जाता है. दोनों के बीच की इस लड़ाई के रोमांचक मंजर को देख हर कोई हैरान हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2022 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

