वायरल

रेस्टॉरेंट में चोरी-छुपे दाखिल हुआ एक पक्षी, चिप्स का पैकेट चुराकर तेजी से हुआ फरार (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वीडियो में एक पक्षी चिप्स के पैकेट को चुराकर भागता हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्वीटर पर शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- सबसे प्यारा चोर...

रेस्टॉरेंट में चोरी-छुपे दाखिल हुआ एक पक्षी, चिप्स का पैकेट चुराकर तेजी से हुआ फरार (Watch Viral Video)
चिप्स का पैकेट चुराकर भागा पक्षी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इंटरनेट पर आपने पक्षियों के कई वायरल वीडियो (Birds Viral Video) देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी पक्षी को चोरी करते हुए देखा है? जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वीडियो में एक पक्षी चिप्स के पैकेट (Packet of Chips) को चुराकर भागता हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) दीपांशु काबरा (Dipanshu Kabra) ने ट्वीटर पर शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- सबसे प्यारा चोर… इस वीडियो को देखकर एक ओर जहां सोशल मीडिया यूजर्स हैरान नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें इस वीडियो को देखकर मजा भी आ रहा है.

महज नौ सेकेंड के इस वीडियो को दीपांशु काबरा ने 17 फरवरी को शेयर किया था, जिसे अब तक 28.6K व्यूज मिल चुके हैं. वहीं यह वीडियो 31 रीट्वीट्स और 3,303 लाइक्स पाने में भी कामयाब रहा है. इस पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि सर अगर ये पकड़ ली जाए तो कितने दिनों की सजा होगी इसको, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- यह उड़ने वाला चोर है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे पक्षियों ने मिलकर खेला बास्केटबॉल, इंटरनेट पर बार-बार देखा जा रहा है यह वायरल वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्षी चोरी-छुपे एक रेस्टॉरेंट में दाखिल हो रहा है. वह दबे पांव रेस्टॉरेंट के भीतर जाता है और जहां चिप्स के पैकेट रखे हुए हैं वहां पहुंचता है. इसके बाद वह चुपके से अपनी चोंच में एक चिप्स का पैकेट दबा लेता है और बड़ी ही तेज रफ्तार में वहां से भागने लगता है. मस्त अंदाज में बड़े ही आराम से चोरी करके यह पक्षी रेस्टॉरेंट से निकल जाता है और लोग उसे देखते ही रह जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2021 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).