केरल: पीरुमेदु में प्रेमी को वीडियो कॉल कर 19 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
दक्षिण भारत के केरल राज्य में एक 19 वर्षीय महिला ने खुद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुचना के अनुसार इस मौत के पीछे महिला का उसके बॉयफ्रेंड के साथ अनबन की वजह रहा. बताया जा रहा है कि मृतक महिला केरल के पीरुमेदु एरिया की रहने वाली थी.
नई दिल्ली: दक्षिण भारत के केरल (Kerala) राज्य में एक 19 वर्षीय महिला ने खुद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुचना के अनुसार इस मौत के पीछे महिला का उसके बॉयफ्रेंड के साथ अनबन की वजह रहा. बताया जा रहा है कि मृतक महिला केरल के पीरुमेदु (Peerumedu) एरिया की रहने वाली थी. मृतक महिला ने खुदकुशी करने से पहले अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था. खबर के अनुसार महिला ने वीडियो कॉल के दौरान ही अपने बॉयफ्रेंड के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी.
बता दें कि इस मामले से पहले इस साल के पहले दिन ही राज्य के नानजुंदापुरम में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी. दोनों कपल्स एक निजी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र थे. प्रेमी युगल ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें काई थी, लेकिन उन दोनों के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. लिहाजा दोनों ने एक साथ मरने का खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.
19-year-old woman allegedly hangs herself while on video call with boyfriend in Peerumedu in Kerala: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) January 11, 2020
यह भी पढ़ें- केरल में दिखेगी गंगा-जमुनी तहजीब, मस्जिद में कराया जाएगा हिंदू रीति-रिवाज से विवाह
कपल्स की पहचान कर ली गई है. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़का और लड़की अडूर में एक निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र थे. युवक की उम्र 19 वर्ष थी, जबकि युवती 18 साल की थी. जब उनके रिश्ते के बारे में घरवालों को पता चला तो वे नाराज हो गए. उन्होंने उन दोनों के रिश्ते को मानने से साफ इनकार कर दिया था. लिहाजा दोनों प्रेमी युगल ने यह कदम उठाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2020 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

