World Music Day Wishes 2022: वर्ल्ड म्यूजिक डे पर ये हिंदी विशेज WhatsApp Stickers, HD Wallpapers और GIF Images के जरिए भेजकर दें बधाई
विश्व संगीत दिवस (World Music Day) या अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस (International Music Day 2022) हर साल जून के महीने में मनाया जाता है. इस वर्ष विश्व संगीत दिवस मंगलवार 21 जून 2022 को मनाया जाएगा. संगीत प्रेमियों के लिए विश्व संगीत दिवस किसी उत्सव से कम नहीं है. चूंकि 'म्यूजिक डे' की शुरुआत फ्रांस में हुई थी, इसलिए इसे फ्रेंच में 'फेटे डे ला म्यूजिक' कहा जाता है....
World Music Day Wishes 2022: विश्व संगीत दिवस (World Music Day) या अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस (International Music Day 2022) हर साल जून के महीने में मनाया जाता है. इस वर्ष विश्व संगीत दिवस मंगलवार 21 जून 2022 को मनाया जाएगा. संगीत प्रेमियों के लिए विश्व संगीत दिवस किसी उत्सव से कम नहीं है. चूंकि 'म्यूजिक डे' की शुरुआत फ्रांस में हुई थी, इसलिए इसे फ्रेंच में 'फेटे डे ला म्यूजिक' कहा जाता है. जिसका अर्थ है 'म्यूजिक फेस्टिवल' संगीतकारों को प्रोत्साहित करने के लिए दुनिया भर में यह दिवस मनाया जा रहा है. हर साल की तरह, विश्व संगीत दिवस 2022 पेशेवर और गैर-पेशेवर संगीतकारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर होगा.
संगीतकारों के लिए विश्व संगीत दिवस एक सामान्य दिन से अधिक है. बल्कि उनके लिए दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखाने का यह एक शानदार अवसर है. विश्व संगीत दिवस 2022 की पूर्व संध्या पर भारत सहित दुनिया भर में कई मुफ्त संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दिन लोग एक दूसरे को ग्रीटिंग्स भेजकर शुभकामनाएं देते हैं, आप भी नीचे दिए गए विशेज WhatsApp Stickers, HD Wallpapers और GIF Images के जरिए भेजकर बधाई दे सकते हैं.
1. हेडफोन ऑन,
म्यूजिक ऑन
जीवन बंद हो जाता है,
समस्याएं बंद हो जाती हैं
हैप्पी वर्ल्ड म्यूजिक डे

2. अगर यह संगीत नहीं होता,
तो दुनिया में बहुत शोर होता.
हैप्पी वर्ल्ड म्यूजिक डे!

3. जिन्दगी एक संगीत है,
बस सुर से सुर मिलाते चलो,
मत छेड़ो नफ़रतों के साज तुम
प्रेमी गीत गाते चलो
हैप्पी वर्ल्ड म्यूजिक डे!

4. हंस- खुश होकर जीने में ही जीत है,
आत्मा की आव़ाज ही संगीत है
हैप्पी वर्ल्ड म्यूजिक डे!

5. बेजान जिन्दगी में कोई मन मीत होना चाहिए,
मन का मीत न हो तो साथ संगीत होना चाहिए.
हैप्पी वर्ल्ड म्यूजिक डे!

विश्व संगीत दिवस की उत्पत्ति फ्रांस में हुई थी जहां इसे पहली बार वर्ष 1982 में मनाया गया था. दुनिया भर में संगीत दिवस मनाने का विचार सबसे पहले जैक लैंग ने किया था, जो उस समय फ्रांस के संस्कृति मंत्री थे. जैक लैंग ने मौरिस फ्लेरेट के साथ पेरिस में पहली बार संगीत समारोह की शुरुआत की और तब से यह हर साल 21 जून को दुनिया भर में मनाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

