धर्म

Weekly Horoscope 2024: साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, अपना पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति. इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है.

Weekly Horoscope 2024: साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी
horoscope

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, अपना पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति. इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है. आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

मेष राशि : इस हफ्ते धन लाभ को लेकर स्थिति आपके पक्ष मैं रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न बने रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. लाभप्रद यात्रा हो सकती है. संतान तथा प्रेमसंबंधों को लेकर किसी प्रकार की अच्छी खबर आपको मिल सकती है.

वृषभ राशि: इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा. व्यर्थ के विवादों से दूर रहें तथा वाणी पर संयम रखें. प्रेम इत्यादि मामलो में सफलता प्राप्त हो सकती है. मानसिक तनाव के चलते सिरदर्द की समस्या हो सकती है.

मिथुन राशि : इस हफ्ते अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे. कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी. भाई तथा मित्रों की मदद आपको लाभ दिला सकती है. पूजा पाठ में रूचि बढ़ेगी.

कर्क राशि :इस हफ्ते आपको सेहत से सम्बन्धित कुछ समस्या हो सकती है. पारिवारिक लोगो के साथ बहसबाज़ी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. शत्रुओं से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है. संतान पक्ष की तरफ से खुशियां मिल सकती है. व्यर्थ की भाग दौड़ी लगी रहेगी.

सिंह राशि : इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीकठाक बनी रहेगी तथा कुछ नई उपलब्धियां भी प्राप्त कर सकते हैं. व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है. लाभ को लेकर किये जा रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा.

कन्या राशि : इस हफ्ते कार्यो से सम्बंधित यात्रा के योग रहेंगे. इस हफ्ते अधिक दौड़ भाग आपकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है. अचानक धन का व्यय आपको परेशान कर सकता है. वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा. रुके धन की प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

तुला राशि : इस हफ्ते कार्य क्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी. व्यापारिक लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है. आपके किये कार्यों द्वारा आपको प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है.

वृश्चिक राशि : इस हफ्ते नौकरी कर रहे जातकों को अधिकारियों से अच्छा लाभ मिल सकता है. धन की स्थिति अच्छी रहेगी. शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे. वैवाहिक रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. सिरदर्द की समस्या हो सकती है .

धनु राशि : इस हफ्ते दैनिक कार्यों में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. सेहत सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है. व्यापारी वर्ग के लोगों को कुछ अच्छे लाभ मिल सकते है. अचानक आय प्राप्ति के योग बनेंगे. धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा.

मकर राशि : इस हफ्ते मन में नकारात्मक विचार आने से परेशानी उत्पन्न हो सकती है. कार्यो में मन माफिक सफलता न मिलने से दुखी होंगे. सेहत का ध्यान रखेंं, पेट तथा नेत्र से सम्बन्धित विकार परेशान कर सकते हैं. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं.

कुंभ राशि : इस हफ्ते आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ाचढ़ा रहेगा. कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी. सुखों में वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा. भाइयों के द्वारा सहयोग तथा धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है. उपहार की प्राप्ति हो सकती है.

मीन राशि : इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी. व्यापारिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है. छात्र वर्ग को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं. वाणी में कटुता के चलते कार्य बिगड़ सकते हैंं, सावधानी रखें. दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है.

(ज्योतिषी विशाल वार्ष्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं. यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि पर आधारित है. ये समस्त राशिफल सामान्य है. किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है.)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं. 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).