Bombay Times Fashion Week 2020 में तमन्ना भाटिया का Hot अवतार देख फैंस हो जाएंगे क्लीन बोल्ड
Bombay Times Fashion Week 2020 में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को साउथ अफ्रीका की मॉडल और फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) के लेबल Deme के लिए शो स्टॉपर बनीं.
- Read in
- English
Tamanna Bhatia Hot Photos: सिनेमा की दुनिया फिल्मों के अलावा फैशन इंडस्ट्री से भी जुड़ी है. अक्सर कई बॉलीवुड सेलेब्स को फैशन शो में शो स्टॉपर बनते देखा जाता है. ऐसे में उनका फैशन सेंस भी लोगों को देखने मिलता है. हाल ही में Bombay Times Fashion Week 2020 में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को साउथ अफ्रीका की मॉडल और फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) के लेबल Deme के लिए शो स्टॉपर बनीं. शाइनी, स्लीक ब्राउन हाई लेक ड्रेस में तमन्ना की खूबसूरती देखते ही बन रही थी. हालांकि सबसे ज्यादा लाइमलाइट उनकी थाई हाई लेस अप हील्स ने बटोरी. इस अवतार में तमन्ना बिल्कुल ही अलग लग रही थीं.
तमन्ना ने अपने ब्राउन आउटफिट के ऊपर मैचिंग श्रग भी पहना था. उनके आउटफिट और थाई हाई बूट्स के साथ उनका मेकअप भी कुछ हटकर था. उन्होंने पिंक आईशैडो, पिंक लिपस्टिक लगाया था. इसके साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी देखने लायक था.
देखें तमन्ना की तस्वीरें...

तमन्ना के फिल्मी करियर की बात करें तो वह शम्स नवाब सिद्दीकी की फिल्म 'बोले चूडियां' में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं. इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म सीटीमार और That Is Mahalakshmi में भी काम कर रही हैं. उन्होंने हॉटस्टार की तमिल वेब सीरीज The November's Story से डिजिटल दुनिया में भी कदम रखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2020 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

