सोमवार को भगवान शिव का ऐसे करें ध्यान! होगा सारी समस्याओं का समाधान!
सनातन धर्म में सोमवार का दिन ब महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यतानुसार यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, और इस दिन भगवान शिव का ध्यान-अनुष्ठान करने से जहां भक्तों के सारे कष्ट एवं समस्याओं का निदान होता है,
सनातन धर्म में सोमवार का दिन ब महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यतानुसार यह दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित होता है, और इस दिन भगवान शिव का ध्यान-अनुष्ठान करने से जहां भक्तों के सारे कष्ट एवं समस्याओं का निदान होता है, वहीं कुंवारी कन्याओं द्वारा शिव जी की आराधना करने से उन्हें मनपसंद वर प्राप्त होता है. ऐसी भी मान्यता है कि सोमवार के दिन शिवजी का ध्यान करते हुए निम्नलिखित उपायों को अमल में लाने से इंसान की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आइये जानें सोमवार के दिन किन उपायों को करने से किस तरह लाभ की प्राप्ति होती है. यह भी पढ़े: Champa Shashti 2019: इस दिन भगवान शिव को बैंगन और बाजरा चढ़ाने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानिए महत्व व पूजा विधि
* सोमवार को प्रातःकाल उठकर स्नान कर शिवजी का ध्यान करते हुए इस मंत्र ‘ऊँ महाशिवाय सोमाय नमः’ का 5 से 11 बार जाप करें. ऐसा करने से आर्थिक समस्या खत्म होती है और आपकी कमाई में बरक्कत आती है.
* सोमवार की सुबह कुंवारी कन्याएं स्नान करके बिना अन्न-जल ग्रहण किये शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध पांच बेलपत्र अर्पित करते हुए भगवान शिव का ध्यान करें. शिवजी के प्रताप से मनपसंद वर मिलेगा, और लंबे समय तक दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा
* सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शहद की धार को धीरे-धीरे शिवलिंग पर गिराएं. ध्यान रहे धार टूटने ना पाये. ऐसा करने से शिवजी की विशेष कृपा से आपकी नौकरी या व्यवसाय में चल रही बाधाएं दूर होती हैं और आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है.
* सोमवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शिवलिंग को गंगाजल से स्नान कराने के बाद पूरे शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाकर उन्हें अलंकृत करें. ऐसा करने से जीवन में सुख एवं शांति प्राप्त होती है, साथ ही विशेष मान-सम्मान प्राप्त होता है.
* जो व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, उन्हें शिवजी की पूजा के साथ ही अपने कुलदेवता की विधिवत पूजा-अर्चना करें. ऐसा करने से मानसिक संताप से मुक्ति मिलती है और जीवन खुशहाल होता है.
* अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं, बीमारियों आदि के कारण घर पर पैसे नहीं टिक रहे हैं तो सोमवार के दिन व्रत रखें ओर शिवजी के मंदिर में जाकर उनकी पसंद की कोई वस्तु धतूरा, भांग, चंदन, बेलपत्र अर्पित करें तथा किसी गरीब को सवा लीटर दूध का दान करें. संकट समाप्त हो जायेगा.
* किसी एक सोमवार को स्नान करके चांदी का छल्ला अथवा चांदी पर मोती जड़ित अंगूठी पहनें. किसी महत्वपूर्ण स्थान पर जाने से पहले यह छल्ला जरूर पहनें, ऐसा करके आप सारे दोष से मुक्त होकर सफलता हासिल करते हैं.
* जिनकी जातक की कुंडली में चंद्रमा सही जगह स्थित नहीं होता है, उसे स्किन की समस्या अकसर परेशान करती रहती है. इनसे मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन चांदी का एक छोटा सा टुकड़ा लें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए इस चांदी के टुकड़े को किसी नदी में प्रभावित कर दें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2021 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

