Mask While Sex: सेक्स के दौरान मास्क का करें इस्तेमाल, नहीं तो बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण का खतरा, कनाडा की डॉक्टर का दावा

कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में अगर आप अपने पार्टनर के साथ बिना मास्क पहने सेक्स करते हैं तो इससे आपमें संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह कहना है कनाडा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. थेरेसा टैम का. उन्होंने बुधवार को अपने एक बयान में सेक्स के दौरान मास्क के इस्तेमाल पर जोर दिया, ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Instagram)

Wear Mask While Having Sex: कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के इस दौर में अगर आप अपने पार्टनर के साथ बिना मास्क पहने सेक्स (Sex Without Mask) करते हैं तो इससे आपमें संक्रमण का खतरा बढ़ (Risk of Infection) सकता है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह कहना है कनाडा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Canada’s chief medical officer) डॉ. थेरेसा टैम (Dr Theresa Tam) का. जी हां, उन्होंने बुधवार को अपने एक बयान में सेक्स (Sex) के दौरान मास्क (Mask) के इस्तेमाल पर जोर दिया. डॉ. थेरेसा टैम ने एक बयान में कहा कि स्पर्म या वजाइना के तरल पदार्थ से कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण होने की संभावना बहुत कम है, लेकिन नए पार्टनर के साथ सेक्स खासकर किसिंग (kissing) करने पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

कोरोना संकट के बीच शारीरिक निकटता जैसी अन्य गतिविधियों के दौरान कुछ चीजों का ख्याल रखकर आप संक्रमित होने से बच सकते हैं और इस वायरस के प्रसार के खतरे को भी कम कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए और इस संक्रमण से बचने के लिए सेक्स के दौरान किसिंग करने से बचें. सेक्स के दौरान मास्क से अपने मुंह और नाक को अच्छे से कवर करें और किसी भी यौन गतिविधि से पहले अपने और अपने साथी के लक्षण पर गौर करें. यह भी पढ़ें: सेक्स से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? संक्रमित पुरुषों के स्पर्म में मिला कोविड-19 वायरस: स्टडी

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के दौरान सेक्स के समय संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए मास्क पहनना एक अच्छा विकल्प है. सेक्सुअल हेल्थ समग्र स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. टैम ने कहा कि सावधानी बरतते हुए और कोविड-19 हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हम शारीरिक अंतरंगता का आनंद लेने के तरीके ढूंढ सकते हैं.

गौरतलब है कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है और इस वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. बात करें कनाडा की तो यहां 1 सितंबर तक कोविड-19 के 129,425 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिनमें से 9,132 मरीजों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\