Powerfull Lakshmi Mantra: रोग, शोक, भय, कर्ज और समृद्धि आदि के लिए शुक्रवार को करें, माँ लक्ष्मी के इन 5 प्रभावशाली मंत्रों का जाप!
सनातन धर्म के कर्मकाण्ड श्लोक एवं मंत्रों के बिना अधूरे होते हैं. इसीलिए जीवन में मंत्रों का विशेष महत्व होता है. पंडित रवींद्र पाण्डे के अनुसार मंत्रों के प्रभाव से आंतरिक शक्तियां जागृत होती हैं और जीवन में स्फूर्ति आती है. लेकिन मंत्रों की एक विशेषता यह भी है कि अगर इसका जाप किसी के अहित के लिए किया जाये तो वा निष्फल होते हैं.
सनातन धर्म के कर्मकाण्ड श्लोक एवं मंत्रों के बिना अधूरे होते हैं. इसीलिए जीवन में मंत्रों का विशेष महत्व होता है. पंडित रवींद्र पाण्डे के अनुसार मंत्रों के प्रभाव से आंतरिक शक्तियां जागृत होती हैं और जीवन में स्फूर्ति आती है. लेकिन मंत्रों की एक विशेषता यह भी है कि अगर इसका जाप किसी के अहित के लिए किया जाये तो वा निष्फल होते हैं. यही वजह थी कि प्रकाण्ड पंडित रावण ने भगवान श्रीराम के वध के लिए जितने भी मंत्र शक्ति का इस्तेमाल किया, वे निष्फल रहे. फिलहाल हम बात करेंगे शुक्रवार को माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कब और किन मंत्रों का जाप करने से क्या प्रतिफल प्राप्त हो सकता है. यहां बताना आवश्यक है कि संस्कृत लिखित मंत्रों के अक्षर, व्यंजन और मात्राओं का शुद्ध उच्चारण ही करना चाहिए, तभी वांछित मनोकामनाएं पूरी होती हैं. अशुद्ध मंत्रों का उच्चारण प्रतिकूल परिणाम भी दे सकते हैं.
किसी भी मंत्र का जाप करने से पूर्व माँ लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने लाल पुष्प और दीप जरूर प्रज्वलित करें.
कर्ज से मुक्ति पानेवाले मंत्र!
आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं, कर्ज से मुक्ति नहीं मिल रही है तो आप शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा के समय कमल का फूल एवं मेवा-मिश्री का प्रसाद चढ़ाने के साथ तुलसी की माले के साथ निम्न मंत्र का 108 जाप करें. लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. कर्ज से मुक्ति मिलेगी.
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये,
धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
असाध्य रोगों में राहत दिलानेवाले मंत्र!
असाध्य या गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्ति शुक्रवार के दिन ब्रह्ममुहूर्त में स्नानादि से निवृत्त होने के बाद सूर्योदय की पहली किरण के समय लक्ष्मी जी की विधि-विधान से पूजा करते हुए निम्न मंत्र का 108 बार जाप करें.
ॐ अच्युताय नमः, ॐ गोविंदाय नमः, ॐ अनंताय नमः।
भय दूर करने वाले लक्ष्मी मंत्र!
अगर आप किसी बाह्य अथवा आंतरिक भय से ग्रस्त हैं, मन में निरंतर नकारात्मकता बनी रहती है तो केवल शुक्रवार ही नहीं बल्कि प्रत्येक दिन लक्ष्मी जी के इस गायत्री मंत्र के जाप करें. इससे जीवन में व्याप्त निगेटिविटी दूर होती है और मन का भय मिट जाता है. जीवन में सुख एवं समृद्धि आती है.
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ.
सुख-समृद्धि पाने के लिए उपयोगी मंत्र!
नौकरी अथवा व्यवसाय में समस्याएं आ रही हैं, जिनसे आय के मार्ग में बाधाएं आ रही हैं तो लक्ष्मी जी का ये मंत्र जपने से हर कार्य में सफलताएं मिलती हैं, जीवन में सुख समृद्धि आती है.
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी.
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी। सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती.
किसी भी समस्या से राहत पाने का मंत्र!
लक्ष्मी जी के इन दो में से किसी एक मंत्र का जाप शुक्रवार के दिन लक्ष्मी-पूजन के समय करना चाहिए. इससे किसी भी तरह की समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है.
ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट
श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

