Onam Messages 2021: ओणम पर ये Quotes और Wishes, HD Images के जरिये भेजकर दें शुभकामनाएं
ओणम (Onam) 21 अगस्त, शनिवार को मनाया जा रहा है. ओणम केरल के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है. ओणम एक मलयाली त्योहार है जो मलयालम के देशी वक्ताओं द्वारा मनाया जाता है. मलयाली लोगों द्वारा अनुसरण किए जाने वाले सौर कैलेंडर के अनुसार, ओणम का त्योहार चिंगम महीने में मनाया जाता है...
Onam Messages 2021: ओणम (Onam) 21 अगस्त, शनिवार को मनाया जा रहा है. ओणम केरल के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है. ओणम एक मलयाली त्योहार है जो मलयालम के देशी वक्ताओं द्वारा मनाया जाता है. मलयाली लोगों द्वारा अनुसरण किए जाने वाले सौर कैलेंडर के अनुसार, ओणम का त्योहार चिंगम (Chingam) महीने में मनाया जाता है. चिंगम महीने को अन्य सौर कैलेंडर में सिंह महीने और तमिल कैलेंडर में अवनि महीने के रूप में जाना जाता है. जिस दिन चिंगम के महीने में नक्षत्र थिरुवोनम प्रबल होता है, उस दिन को ओणम उत्सव लिए माना जाता है. ओणम का त्यौहार विष्णु के वामन अवतार और महान सम्राट महाबली के घर आने की याद में मनाया जाता है. यह भी पढ़ें: Happy Onam 2020 Images & HD Wallpapers:ओणम के शुभ अवसर पर इन प्यारे WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photos, Facebook Messages के जरिए दें सगे-संबंधियों को शुभकामनाएं
ओणम पातालोक से असुर राजा महाबली की वार्षिक यात्रा का जश्न मनाता है. माना जाता है कि ओणम के दिन, असुर राजा महाबली हर मलयाली घर जाते हैं और अपने लोगों से मिलते हैं. ओणम उत्सव अथम दिवस (जिस दिन अथम नक्षत्र प्रबल होता है) से शुरू होता है और अगले 10 दिनों तक तिरुवोनम दिवस तक चलता है. केरल में लोग इस दिन को बहुत ही धूम धाम से मनाते हैं. यह दिन लोग अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं. इस दिन लोग अपने रिश्तेदारों और करीबियों को विशेज और मैसेजेस भेजकर शुभकामनाएं देते हैं, आप नीचे दिए गए Greetings, Messages और Shayari भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1. अपने दिल से नफ़रत मिटाकर सभी से प्यार करें,
ओणम पर हमारी शुभकामनाएं स्वीकार करें.

2. ओणम का यह प्यारा त्यौहार,
जीवन में लाएगा ख़ुशी अपार,
महाबली विराजे आपके द्वार,
ओणम की बधाई

3.खुशियां हों ओवरफ्लो,
मस्ती कभी न हो स्लो,
धन और शोहरत की हो बौछार,
ऐसा हो आपका ओणम का त्योहार

4.आशीर्वाद मिले बड़ों से,
सहयोग मिले अपनों से,
खुशियां मिले जग से,
दौलत मिले रब से,
यही दुआ करते हैं हम दिल से
हैप्पी ओणम

5. ओणम का त्यौहार आपके जीवन में
सुख, समृद्धि और सफलता लाये
आप सभी को ओणम की शुभकामनाएं

फसल का त्योहार 'ओणम' हर साल केरल में और दुनिया भर में मलयाली समुदाय द्वारा मनाया जाता है. राजा महाबली ओणम के पहले दिन केरल लौटे, जिसे उत्तरादम के नाम से भी जाना जाता है. हर साल राजा बलि ओणम के दिन केरल वासियों के घर आते हैं, इसलिए उनके स्वागत में केरल के लोग घर के बाहर रंगोली बनाते हैं और मीठा पकवान बनाकर इस त्योहार को मनाया जाता हैं. हमारी ओर से आप सभी को ओणम की शुभकामनाएं!
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

