October 2024 Festival Calendar: महापर्वों का मेला है अक्टूबर का महीना! जानें नवरात्रि से दशहरा और छोटी दीवाली तक की सूची!
हर साल का यह अक्टूबर महीना हमेशा से खास रहा है, क्योंकि यह माह हिंदू पर्वों एवं व्रतों का मेला सरीखा होता है. इस अक्टूबर माह में अमूमन नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दिवाली सरीखे महापर्व पड़ते हैं. इस वर्ष 2024 का अक्टूबर माह भी महालया, शरद नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस आदि के साथ छोटी दीवाली से सजा-धजा रहेगा.
October 2024 Calendar: हर साल का यह अक्टूबर महीना हमेशा से खास रहा है, क्योंकि यह माह हिंदू पर्वों एवं व्रतों का मेला सरीखा होता है. इस अक्टूबर माह में अमूमन नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दिवाली सरीखे महापर्व पड़ते हैं. इस वर्ष 2024 का अक्टूबर माह भी महालया, शरद नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस आदि के साथ छोटी दीवाली से सजा-धजा रहेगा. चूंकि त्यौहार एवं व्रत हमें अपने प्रियजनों के साथ आनंद और समय बिताने का अवसर प्रदान करते हैं, इसलिए इस माह का हम सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इसके साथ ही इस माह कुछ लॉन्ग वीक डे मिलने से भारी तादाद में लोग सपरिवार पर्यटन के लिए भी निकलेंगे. ऐसे में पर्वों की तैयारियों तथा लॉन्ग वीक एंड की योजनाएं बनाने वालों के लिए यह लेख उपयोगी साबित हो सकता है, क्योंकि यहां अक्टूबर माह के सारे व्रत, पर्व एवं जयंतियां आदि विस्तृत सूची दी जा रही है. आइये जानते हैं अक्टूबर 2024 में कब कौन से पर्व, व्रत, जयंती एवं त्योहार मनाए जाएंगे.
अक्टूबर 2024 के व्रत, पर्वों, जयंतियों एवं दिवस विशेष की सूची
तारीख दिन व्रत/पर्व
01 अक्टूबर 2024, मंगलवार: चतुर्दशी श्राद्ध, अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस, विश्व शाकाहारी दिवस
02 अक्टूबर 2024, बुधवार: अमावस्या, महालया, गांधी जयंती
03 अक्टूबर 2024, गुरुवार: कलश स्थापना, नवरात्रि प्रारंभ, अग्रसेन जयंती
04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार: सिंधारा दूज, विश्व पशु दिवस, विश्व अंतरिक्ष सप्ताह
05 अक्टूबर 2024, शनिवार: विश्व शिक्षक दिवस
06 अक्टूबर 2024, रविवार: विनायक चतुर्थी व्रत
07 अक्टूबर 2024, सोमवार: ललिता पंचमी, विश्व कपास दिवस
08 अक्टूबर 2024, मंगलवार: भारतीय वायुसेना दिवस
09 अक्टूबर 2024, बुधवार भारतीय विदेश सेवा दिवस, विश्व मुस्कान दिवस, माना चतुर्थी
10 अक्टूबर 2024, गुरुवार: दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
11 अक्टूबर 2024 शुक्रवारः दुर्गा अष्टमी व्रत, महानवमी, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
12 अक्टूबर 2024 शनिवार: दशहरा, सरस्वती विसर्जन, विश्व गठिया दिवस, विश्व दृष्टि दिवस
13 अक्टूबर 2024, रविवार: पापांकुशा एकादशी, मध्वाचार्य जयंती
14 अक्टूबर 2024, सोमवार: भरत मिलाप
15 अक्टूबर 2024, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत, प्रदोष व्रत, विश्व छात्र दिवस,
16 अक्टूबर 2024, बुधवार: कोजागरी पूजा, शरद पूर्णिमा, विश्व खाद्य दिवस
17 अक्टूबर 2024, गुरुवार: पूर्णिमा, कार्तिक प्रारंभ, वाल्मीकि जयंती, अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
20 अक्टूबर 2024, रविवार: संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ, राष्ट्रीय एकता दिवस
21 अक्टूबर 2024, सोमवार: रोहिणी व्रत, राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस
24 अक्टूबर 2024, गुरुवार: कालाष्टमी, अहोई अष्टमी, संयुक्त राष्ट्र दिवस, विश्व पोलियो दिवस
26 अक्टूबर 2024, शनिवार: जम्मू कश्मीर विलय दिवस
28 अक्टूबर 2024, सोमवार: गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी
29 अक्टूबर 2024, मंगलवार: धनतेरस, भौम प्रदोष व्रत, विश्व स्ट्रोक दिवस
30 अक्टूबर 2024, बुधवार: मासिक शिवरात्रि, काली चौदस, विश्व बचत दिवस
31 अक्टूबर 2024, गुरुवार: नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली, सरदार पटेल जयंती, एकता दिवस, काली पूजा
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2024 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

