November 2023 Bank Holidays: नवंबर माह में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक! असुविधा से बचने के लिए समय पर निपटा लें, बैंक के सारे कार्य!

अक्टूबर 2023 का महीना खत्म हो रहा है, और करवाचौथ, दीपावली, भाई दूज और छठ समेत तमाम त्योहार एवं व्रतों के साथ नवंबर 2023 का आगमन हो रहा है. जहां तक इन त्योहारों के उपलक्ष्य में बैंक बंदी की बात करें तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी बैंक अवकाश की सूची के अनुसार आगामी नवंबर 2023 माह में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.

November 2023 Bank Holidays: नवंबर माह में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक! असुविधा से बचने के लिए समय पर निपटा लें, बैंक के सारे कार्य!
Bank Holiday

अक्टूबर 2023 का महीना खत्म हो रहा है, और करवाचौथ, दीपावली, भाई दूज और छठ समेत तमाम त्योहार एवं व्रतों के साथ नवंबर 2023 का आगमन हो रहा है. जहां तक इन त्योहारों के उपलक्ष्य में बैंक बंदी की बात करें तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी बैंक अवकाश की सूची के अनुसार आगामी नवंबर 2023 माह में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें पर्वों एवं व्रतों के अलावा चार रविवार तथा दूसरे एवं चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं. यद्यपि इन अवकाश के दिनों में भी इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी. इस सूची में कुछ छुट्टियां चुनिंदा राज्यों एवं कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां भी हैं. इन छुट्टियों के कारण बैंक कस्टमर्स के बैंकों से विभिन्न जुड़े कार्य पर असर पड़ सकता है. अगर आपका भी कोई कार्य जिसे बैंक जाकर की करना जरूरी है, तो नीचे प्रकाशित सूची को ध्यान में रखकर अपनी योजनाओं को क्रियान्वित कर लें. यह भी पढ़ें : Vijayadashami 2023: विजयादशमी पर मां दुर्गा को दी गई विदाई, दिल्ली के आस्था कुंज में प्रतिमा का किया गया विसर्जन (Watch Video)

नवंबर 2023 इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

तारीख दिन त्योहार प्रदेश

01 नवंबर 2023, बुधवार, कन्नड़ राज्योत्सव, कुट, करवा चौथ (हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, कर्नाटक)

05 नवंबर 2023, रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

10 नवंबर 2023, शुक्रवार, वंगाला महोत्सव (मेघालय)

11 नवंबर 2023, शनिवार-(दूसरा) (साप्ताहिक अवकाश)

12 नवंबर 2023, रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

13 नवंबर 2023, सोमवार, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा, दीपावली

14 नवंबर 2023, मंगलवार, दीवाली, बलिप्रदा, दीपावली, विक्रम संवत, (संपूर्ण भारत)

15 नवंबर 2023, बुधवार, भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती (कलम दवात पूजा) (संपूर्ण भारत)

19 नवंबर 2023, रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

20 नवंबर 2023, सोमवार: छठ (सूर्योदय का अर्घ्य) (बिहार एवं झारखंड)

23 नवंबर 2023, गुरुवार: सेंग कुत्स नेम/इगास-बग्वाल (मेघालय एवं उत्तराखंड)

25 नवंबर 2023, शनिवार-(चौथा) (साप्ताहिक अवकाश)

26 नवंबर 2023, रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

27 नवंबर 2023, सोमवार: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा (संपूर्ण भारत)

30 नवंबर 2023, गुरुवार: कनकदास जयंती (कर्नाटक)


संबंधित खबरें

Bank Holiday: क्या 12 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे? जानें गुरु रविदास जयंती पर किन राज्यों में रहेगा हॉलिडे

Bank Holidays in February 2025: इस माह 28 में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद! योजनाबद्ध तरीके से छुट्टियों का लाभ ले सकते हैं!

देश में करवा चौथ व्रत अनिवार्य कराना चाहता था शख्स! HC ने PIL पर लगाया 1000 रुपये का जुर्माना

Bank Holidays 2025: सभी राज्यों में 2 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, गुरुवार और शुक्रवार को निपटाएं सभी जरूरी काम; पढ़ें पूरी डिटेल

\