लाइफस्टाइल

March 7, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत

7 मार्च 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी. वृषभ-आज इनकम बढ़ेगी. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. मिथुन- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें.

March 7, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

7 मार्च 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-

1. मेष-आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी. आज के दिन माता-पिता की कोई भी बात न टालें.

2. वृषभ-आज इनकम बढ़ेगी. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. परिवार से मनमुटाव हो सकता है. किसी ने ना उलझें.

3. मिथुन- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वाणी पर संयम रखें.

4. कर्क- आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मायके से अच्छी खबर आज आपको मिलेगी, खराब सेहत में सुधार होगा.

5. सिंह- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

6. कन्या- आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मन शांत रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों. खेल में व्यवस्त रहेंगे.

7. तुला-आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें.

8. वृश्चिक-आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें. काम के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा.

9. धनु- आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार के किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है. पारिवारिक मसले का समाधान होगा.

10. मकर- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा. परिवार के साथ समय बिताएंगे. परिवार के साथ घुमने जा सकते हैं.

11. कुंभ- आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है, किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है. समय का सदुपयोग करेंगे.

12. मीन- आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा, सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में खुशहाली रहेगी.जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).