लाइफस्टाइल

Long Weekend In 2024: नये साल पर आपको मिल रहे हैं 15 लांग वीकेंड! फिर वेट क्यों बना लें अगले साल का कार्यक्रम आज ही!

साल 2023, के बस कुछ दिन शेष रह गये हैं. शीघ्र ही हम नये साल के स्वागत के साथ, नये वर्ष की नयी योजनाएं बनाने में जुट जाएंगे. अगर आपकी योजनाओं कहीं घूमना फिरना भी है, इसके लिए आपको लांग वीकेंड की जरूरत होगी.

Long Weekend In 2024: नये साल पर आपको मिल रहे हैं 15 लांग वीकेंड! फिर वेट क्यों बना लें अगले साल का कार्यक्रम आज ही!
Work Photo Credits: Twitter

साल 2023, के बस कुछ दिन शेष रह गये हैं. शीघ्र ही हम नये साल के स्वागत के साथ, नये वर्ष की नयी योजनाएं बनाने में जुट जाएंगे. अगर आपकी योजनाओं कहीं घूमना फिरना भी है, इसके लिए आपको लांग वीकेंड की जरूरत होगी. अब आप तय करें कि साल 2024 के किस माह आप क्या कार्य क्रम बना रहे हैं, यहाँ आपकी सुविधा के लिए पूरे साल के लांग वीकेंड की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं. संक्षिप्त में बता दें कि साल 2024 में कुल 15

लंबे सप्ताहांत पड़ रहे हैं,

जनवरी 2024

साल के पहले महीने में तीन लंबे वीकेंड पड़ेंगे.

* 30 दिसंबर (शनिवार), 31 दिसंबर (रविवार), 01 जनवरी: नया साल (सोमवार). इस तरह आप 30 दिसंबर 2023 से या 01 जनवरी 2024 के अवकाश में एक दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी लेकर 4-5 दिन का लांग वीकेंड कहीं आउटडोर में मनाया जा सकता है.

* 13 जनवरी (शनिवार) लोहड़ी, 14 जनवरी (रविवार) 15 जनवरी

(सोमवार). मकर संक्रांति एवं पोंगल की छुट्टियों के साथ

12 जनवरी की फ्लाइट से उड़ान भर सकते हैं.

* 26 जनवरी गणतंत्र दिवस (शुकवार), 27 जनवरी (शनिवार), 28 जनवरी (रविवार) इस सप्ताह भी तीन दिन का अवकाश रहेगा.

मार्च 2024

मार्च 2024 में, महाशिवरात्रि, होली और ईस्टर जैसे त्योहारों के साथ भी तीन लांग सप्ताहांत हैं.

* 8 मार्च महाशिवरात्रि (शुक्रवार), 9 मार्च (शनिवार), 10 मार्च (रविवार) की घोषित छुट्टी है. आप अगर 11 मार्च को छुट्टी लेते हैं तो चार दिन की लंबी छुट्टी का कार्यक्रम बना सकते हैं.

* 23 मार्च (शनिवार), 24 मार्च (रविवार), 25 मार्च (सोमवार) होली की छुट्टी के साथ 5 दिन की लंबी छुट्टी का आनंद लेने के लिए शुक्रवार या मंगलवार या दोनों दिन छुट्टी लें.

* 29 मार्च गुड फ्राइडे (शुक्रवार), 30 मार्च (शनिवार), 31 मार्च, (सोमवार) ईस्टर. यहां भी आप 5 दिनों की लंबी छुट्टी का आनंद ले सकते हैं, बस आपको गुरुवार और सोमवार या दोनों दिन छुट्टी लेनी होगी.

मई 2024

* 23 मई बुद्ध पूर्णिमा (गुरुवार), 25 मई (शनिवार), 26 मई (रविवार). यहां आप अगर शुक्रवार (24 मई) को एक दिन की छुट्टी ले लेते हैं, तो एक लांग वीकेंड का प्लान बना सकते हैं.

जून 2024

* 15 जून (शनिवार), 16 जून (रविवार), 17 जून (सोमवार)। बकरीद. इन तीन दिनों के अवकाश को आप आवश्यकता अनुसार 4 या 5 दिन का लांग वीकेंड बना सकते हैं.

अगस्त 2024

* 15 अगस्त (गुरुवार) स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष, 17 अगस्त (शनिवार), 18 अगस्त (रविवार), 19 अगस्त (सोमवार)

रक्षा बंधन की छुट्टी रहेगी. अगर आप 16 अगस्त को छुट्टी लेते हैं, तो आप पांच दिन के लांग वीकेंड का प्लान बना सकते हैं.

* 24 अगस्त (शनिवार), 25 अगस्त (रविवार), 26 अगस्त (सोमवार) को जन्माष्टमी की छुट्टी होगी.अगर आप चार दिन की छुट्टी लेना चाहते हैं तो 27 अगस्त को छुट्टी ले लें

सितंबर 2024

सितंबर में दो लंबे सप्ताहांत हैं क्योंकि ओणम और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े पर्व इस माह मनाए जाएंगे.

* 5 सितंबर (गुरुवार) ओणम 7 सितंबर गणेश चतुर्थी, 8 सितंबर (रविवार). अगर आप 6 सितंबर को छुट्टी् ले सकते हैं तो आपके पास 4 दिन की छुट्टी हो जाएगी. बस हो गया आपका लांग वीकेंड.

* 14 सितंबर (शनिवार), 15 सितंबर (रविवार), 16 सितंबर (सोमवार) ईद ए मिलाद. इन तीन छुट्टियों को आप 4 या 5 दिन की छुट्टी बना सकते हैं.

अक्टूबर 2024

11 अक्टूबर (शुक्रवार) महानवमी 12 अक्टूबर (शनिवार), दशहरा 13 अक्टूबर (रविवार). इन 3 छुट्टियों को 4 से 5 दिन की बना सकते हैं.

नवंबर 2024

* 1 नवंबर (शुक्रवार)

दिवाली, 2 नवंबर (शनिवार), 3 नवंबर (भाई दूज) यहाँ भी आप 3 दिन के अवकाश में पर्सनल लीव लेकर लांग वीकेंड बना सकते हैं.

* 15 नवंबर (शुक्रवार) गुरु नानक जयंती, 16 नवंबर (शनिवार), 17 नवंबर (रविवार) साल का अंतिम लांग वीकेंड बनाने के लिए आप साल की शेष छुट्टियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).