राशिफल 1 जून 2021: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
आज आपका दिन कैसा बीतेगा और कैसे आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं. कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, गाड़ी संभलकर चलाएं. किसी तरह की जल्दबाजी ना करें.
1 जून 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-
मेष- कोई नया काम शुरु ना करें, गाड़ी संभलकर चलाएं. किसी तरह की जल्दबाजी ना करें.
शुभ अंक- 7
वृष राशि- जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे. किसी खाने की चीज के प्रति आपकी रुचि अधिक बढ़ सकती है. साथ ही आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए. संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे. दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी. विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है.
शुभ अंक- 1
मिथुन-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ हो सकता है. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. शादी की बात पक्की हो सकती है.
शुभ अंक-9
कर्क राशि- दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी. किसी भी तरह की जिद्द करने से बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है. सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा.
शुभ अंक-3
सिंह- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.दोस्त से विवाद हो सकता है. जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी.
शुभ अंक-5
कन्या- आज आपका धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. बावजूद इसके सोच समझकर निर्णय लें. लेकिन अपनों से तनाव हो सकता है. इसलिए किसी से ना उलझें. सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है.
शुभ अंक-6
तुला- आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से पूरे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा.
शुभ अंक-8
वृश्चिक- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें. प्यार भरी नोक-झोक होगी.
शुभ अंक-2
धनु- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा.
शुभ अंक-4
मकर- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी. इससे आपके रिश्तों में नयापन आएगा.
शुभ अंक-1
कुंभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी. इस राशि के महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है.
शुभ अंक-7
मीन-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी. आपको ऑफिस में कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है.
शुभ अंक-4
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

