शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर कर हड्डियों को मजबूत बनाता है सन बाथ, जानिए इसके फायदे

सूर्य की रोशनी में कुछ देर बिताने सन बाथ यानी सूर्य स्नान भी कहा जाता है. सन बाथ विदेशों में काफी लोकप्रिय है, क्योंकि कुछ देर धूप में रहते ने सूर्य की किरणें हमारे नाड़ी तंत्र का संचालन करने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती है. सूर्य स्नान से शरीर को विटामिन डी के अलावा कैल्शियम भी मिलता है, जिससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं.

सन बाथ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ज्यादातर लोगों के शरीर में विटामिन डी (Vitamin D) की कमी पाई जाती है. हालांकि इसकी कमी को पूरी करने के लिए लोग विटामिन डी सप्लीमेंट्स (Vitamin D Supplements) का सहारा लेते हैं, जबकि सुबह की गुनगुनी धूप (Sun) में कुछ देर बैठकर आसानी से विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है और शरीर में इसकी कमी को दूर किया जा सकता है. सूर्य की रोशनी (Sun Light) में कुछ देर बिताने को सन बाथ यानी सूर्य स्नान (Sun Bath) भी कहा जाता है. सन बाथ विदेशों में काफी लोकप्रिय है, क्योंकि कुछ देर धूप में रहने से सूर्य की किरणें  शरीर के नाड़ी तंत्र का संचालन करने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती है.

सूर्य स्नान से शरीर को विटामिन डी (Vitamin D) के अलावा कैल्शियम (Calcium) भी मिलता है, जिससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं. चलिए एक नजर डालते हैं सन बाथ से जुड़े नियमों और उससे होने वाले फायदों पर. यह भी पढ़ें: रोजाना सुबह की हल्की धूप में बिताएं कुछ पल, कोसों दूर भाग जाएंगी ये बीमारियां

सन बाथ के नियम

सन बाथ के फायदे

1- रोजाना सुबह हल्की धूप में सूर्य स्नान करने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है और इसकी कमी दूर होती है.

2- सूर्य की किरणें जब शरीर पर पड़ती हैं तो इससे शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है, क्योंकि सूर्य की किरणें कैल्शियम का बड़ा स्रोत हैं.

3- सन बाथ से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है गठिया रोग से पीड़ित लोगों को फायदा मिलता है. इससे शरीर को आवश्यक कैल्शियम और फॉस्फोरस मिलता है.

4- नियमित तौर पर सूर्य स्नान करने से वजन नियंत्रित रहता है और इस दौरान शरीर की मालिश करने से शरीर में स्फूर्ति आती है, जिससे आप ऊर्जावान महसूस करते हैं.

5- सन बाथ लेते समय जब गुनगुनी धूप त्वचा पर पड़ती है तो इससे हाई ब्लड प्रेशर कम होता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है.

6- नियमित तौर पर सन बाथ लेने से दांतों व मसूड़ों को मजबूती मिलती है. इसके अलावा बालों की ग्रोथ के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है.

7- गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से सन बाथ लेना चाहिए. इससे महिलाओं को शारीरिक थकान, पीठ दर्द, मितली की समस्या से निजात मिलता है. इससे तनाव दूर होता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है. यह भी पढ़ें: कई बीमारियों की एक कारगर दवा है हल्दी वाला दूध, इसके नियमित सेवन से होते हैं ये फायदे

गौरतलब है कि नियमित तौर पर सन बाथ लेने वाले व्यक्तियों को कैल्शियम या विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए किसी सप्लीमेंट पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है और इससे बीमारियां भी कोसों दूर भागती हैं.

नोट- इस लेख में दी गई तमाम जानकारियों को केवल सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है. इसकी वास्तविकता, सटीकता और विशिष्ट परिणाम की हम कोई गारंटी नहीं देते हैं. इसमें दी गई जानकारियों को किसी बीमारी के इलाज या चिकित्सा सलाह के लिए प्रतिस्थापित नहीं किया जाना चाहिए. इस लेख में बताए गए टिप्स  पूरी तरह से कारगर होंगे या नहीं इसका हम कोई दावा नहीं करते है, इसलिए किसी भी टिप्स या सुझाव को आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड