खान-पान

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए रोज पिए ग्रीन कॉफी

अगर आप इस तरह की कॉफी पीते हैं तो आप शुगर की मात्रा को कम कर सकते हैं

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए रोज पिए ग्रीन कॉफी
@Roarganics Facebook

अगर आप दिन में एक या दो कप ही कॉफी पीते हैं तब तो ठीक है, मगर ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है. ऐसे में आप ग्रीनब्रू कॉफी का सेवन कर सकते हैं. इसे अधिक मात्रा में पीने से आपकी सेहत पर असर नहीं पड़ता, क्योंकि इस ग्रीन कॉफी में कैफीन की मात्रा न के बराबर होती है. ग्रीनब्रू के सीओओ आदित्य गोयल ने कहा कि अधिकतर कॉफी में 7-9 प्रतिशत की मात्रा में कैफीन पाई जाती है, जो सेहत के लिए हानिकारक है, पर ग्रीनब्रू में कैफीन की मात्रा न के बराबर है. इसका सेवन आप अधिक से अधिक मात्रा में कर सकते हैं. इससे आप 24 घंटे चुस्त, मस्त व स्वस्थ रहते हैं.

ग्रीन कॉफी के फायदे :

ऊर्जा में बढ़ोतरी : ग्रीन कॉफी बीन्स में क्रोनॉलोजीकल एसिड होता है. इस तरह की कॉफी का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म सही रहता है. मेटाबॉलिज्म रेट सही मात्रा में होने से आप में सकरात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इससे आप जो भी काम करते हैं उसमें आपका मन सही रूप से लगता है.

वजन नियंत्रण : ग्रीन कॉफी बीन्स में भरपूर विटामिन और खनिज पाया जाता है. यह हमारे शरीर में पोषक तत्वों के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है. इससे आपका वजन नियंत्रण में रहता है. ग्रीन कॉफी का सेवन करने से आप अपने वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं.

रिच एंटीऑक्सीडेंट: ग्रीन कॉफी बीन्स एंटीऑक्सिडेंट्स से समृद्ध है. शरीर में आने वाली हर हानिकारक प्रभाव से यह आपको दूर व स्वस्थ रखता है. ग्रीनब्रू के बीन्स 100 प्रतिशत भुने हुए और स्वस्थ्य हैं.

मधुमेह (डायबिटीज) के स्तर में नियंत्रण : अगर आप इस तरह की कॉफी पीते हैं तो आप शुगर की मात्रा को कम कर सकते हैं.

रक्तचाप नियंत्रण : कॉफी आपके रक्तचाप को नियंत्रित करता है. उच्च रक्तचाप होने से हार्ट अटैक, क्रॉनिक किडनी फेल्योर जैसी समस्याओं को रोकता है. ग्रीनब्रू बीन्स प्लेटलेट्स बनाने में मदद करता है, इससे कॉलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता व रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2018 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).