लाइफस्टाइल

ब्लड प्रेशर और मधुमेह को कंट्रोल करता है अंगूर, जानें इसके और फायदे

दिल-दिमाग को दुरुस्त रखता है अंगूर

ब्लड प्रेशर और मधुमेह को कंट्रोल करता है अंगूर, जानें इसके और फायदे

अंगूर एक स्वादिष्ट फल होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से अनेकों फायदे देता हैं. अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. नियमित रूप से अंगूर का सेवन करने से दिल, दिमाग दोनों दुरुस्त रहता है. अंगूर टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में मुख्य रूप से फायदेमंद होता है. ब्लड प्रेशर और मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए अंगूर बेहद फायदेमंद है.

डिप्रेशन से छुटकारा दिलाता है अंगूर

एक शोध में पता चला है कि अंगूर से मिलने वाले नैसर्गिक तत्वों से हताशा जैसे मनोविकार कम हो सकते हैं. अंगूर से तैयार बायोएक्टिव डायटरी पोलीफिनॉल तनाव प्रेरित निराशा की स्थिति से बाहर निकलने में मददगार है.

माइग्रेन को ठीक करता है काला अंगूर

माइग्रेन की समस्या वाले लोग अगर रोज अंगूर का सेवन करें तो राहत मिलती है. मरीजों को रोज खाली पेट अंगूर का सेवन करने से दर्द में राहत मिलती है. खून की कमी को दूर करने के लिए भी अंगूर का रस काफी उपयोगी है. अंगूर में हेमोग्लोबिन बढ़ाने की शक्ति होती है. इसलिए एनिमिया के लोगों को अंगूर का सेवन करना चाहिए.

कब्ज और अस्थमा में राहत

अंगूर कब्ज की समस्या को दूर कर भूख भी बढ़ाता है. इसमें बैक्टीरिया को दूर करने की क्षमता होती है इसलिए ये अस्थमा में फायदेमंद है. अंगूर का रस मुंह के छालों को भी ठीक करता है.

अंगूर बढ़ाता है आंखों की रोशनी

एक स्टडी में बताया गया है कि अंगूर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है. इसमें एंटीआक्सीडेंट्स होते हैं जो वजन कम करने में मददगार हैं.

दांतों को सेहतमंद रखता है अंगूर

अंगूर के बीजों की मदद से दांतों को सड़ने से रोका जा सकता है. एक नए अध्ययन से पता चला है कि अंगूर के बीज में पाया जाने वाला डेंटिन नाम का तत्व दांतों को सुरक्षित रखने वाले ऊतकों को मजबूती प्रदान करता है. शिकागो स्थित इलिनॉयस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक अंगूर का बीज दांतों के ऊपरी परत को खराब होने से रोकते हैं और दांतों को मजबूत बनाए रखते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2018 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).