International Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पीएम मोदी ने शेयर किया वृक्षासन का वीडियो, जानें क्या हैं इसके फायदे
केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल साइट एक्स पर वृक्षासन (Tree Pose) यानी कि पेड़ की मुद्रा में किए जाने वालेआसन का एक वीडियो शेयर किया है.
International Yoga Day 2024: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस दिन बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे को योग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. विश्व योग दिवस को लेकर इस बार भी तैयारियां जोरों पर हैं. केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल साइट एक्स पर वृक्षासन (Tree Pose) यानी कि पेड़ की मुद्रा में किए जाने वालेआसन का एक वीडियो शेयर किया है. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर बताया है कि वृक्षासन यानि पेड़ की मुद्रा में किए जाने वाले आसन के कई फायदे हैं. यह शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने के साथ ही इसे मजबूती प्रदान करता है. अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Vrikshasana or the tree pose has several benefits including helping improve balance and posture. pic.twitter.com/5fk3HwxUAb
— Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

