Beat The Heat: गर्मियों रखें खुद को बीमारियों से सुरक्षित, गर्मी के चरम घंटों के दौरान खाना पकाने से बचें
भीषण गर्मी को दें मात (Photo Credits: X)

Beat The Heat: देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी (Scorching Heat) का प्रकोप देखने को मिल रहा है. लोगों का हाल गर्मी से बेहाल हो रहा है. ऐसे में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) भीषण गर्मी में भोजन से जुड़े कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार गर्मी के मौसम में लोगों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल रखना चाहिए, जिसके मुताबिक गर्मी के चरम घंटों के दौरान खाना पकाने से बचना चाहिए. इसके अलावा खाना पकाने वाले क्षेत्र को हवादार बनाने के लिए किचन के खिड़की और दरवाजों को खोलकर रखना चाहिए. यह भी पढ़ें: बचे हुए तेल का दोबारा करते हैं इस्तेमाल तो हो जाए सावधान! ICMR की चेतावनी, हार्ट अटैक-कैंसर का खतरा

गर्मी के चरम घंटों के दौरान खाना बनाने से बचें