लाइफस्टाइल

Happy Valentine's Day 2019: इस वैलेंटाइन डे अपने बॉयफ्रेंड या पति को दें ये खास गिफ्ट, आपका साथी हो जाएगा खुश

देखते-देखते वैलेंटाइन वीक खत्म हो गया और वैलेंटाइन डे आनेवाला है. वैलेंटाइन वीक के दौरान मौसम में प्यार की बयार बह रही थी. सिंगल मिंगल होने की फिराक में लगे हुए थे और शादीशुदा वैलेंटाइन वीक के बहाने अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने में जुटे हुए थे...

Happy Valentine's Day 2019: इस वैलेंटाइन डे अपने बॉयफ्रेंड या पति को दें ये खास गिफ्ट, आपका साथी हो जाएगा खुश
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2019 (File Image)

देखते-देखते वैलेंटाइन वीक (Valentine week) खत्म हो गया और वैलेंटाइन डे (Valentine Day) आनेवाला है. वैलेंटाइन वीक के दौरान मौसम में प्यार की बयार बह रही थी. सिंगल मिंगल होने की फिराक में लगे हुए थे और शादीशुदा वैलेंटाइन वीक के बहाने अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने में जुटे हुए थे. वलेंटाइन डे के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं और हेमशा की तरह जोड़े कन्फ्यूज हैं कि वो अपने पार्टनर को आखिर क्या गिफ्ट करें, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए. लड़कों के पास अपनी पार्टनर को गिफ्ट करने के बहुत से ऑप्शंस होते हैं लेकिन, लड़कों को गिफ्ट क्या करें ये सोच कर लड़कियां हमेशा कन्फ्यूज रहती हैं. आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है हम आपके लिए लाएं हैं कुछ खास गिफ्ट आइडियाज जो, आपके बजट में तो हैं ही और आपके पार्टनर को पसंद भी आएगा.

यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2019: 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, प्यार के इस दिन से जुड़ा है यह दिलचस्प इतिहास

घड़ी: पुरुषों को घड़ी का बहुत शौक होता हैं. आप अपने पार्टनर को एक अच्छी सी घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं. बाजार में अच्छे और फेमस ब्रांड की घड़ी सिर्फ हजार रुपये में मिल जाएगी.

घड़ी, (Photo Credit: Pixabay)

शेविंग किट: अपने बॉयफ्रेंड या पति को आप शेविंग किट गिफ्ट कर सकती हैं. बाजार में अच्छे ब्रांड के ट्रिमर्स 700-से 900 रुपये के रेंज में मिल जाएंगे. या फिर आप कोई अच्छा हेयर जेल या शेविंग क्रीम भी गिफ्ट कर सकती हैं. ये उनकी जरुरत का सामान है और सप्ताह के कई दिन पुरुष शेविंग किट का इस्तेमाल करते हैं. यह गिफ्ट आपके पार्टनर को बहुत पसंद आएगा.

शेविंग किट, (Photo Credit: Flicker)

सन-ग्लासेस: ये आपके पति या बॉयफ्रेंड की स्मार्टनेस में चार चांद लगा देगा. वैसे भी लड़कों को सन-ग्लासेस काफी पसदं भी आते हैं.

सन-ग्लासेस, (Photo Credit: Pixabay)

परफ्यूम और डियो: अच्छी खुशबू का हर कोई दीवाना होता है, खासकर लड़कों को डियो और परफ्यूम बहुत पसंद आते हैं. मार्केट में बहुत सारे अच्छे ब्रांड के डियो और परफ्यूम आपके बजट में उपलब्ध हैं.

परफ्यूम, (Photo Credit: Pixabay)

पर्स: अच्छा पर्स रखने का शौक सिर्फ लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी होता है. लड़कों के पर्स से ही उन्हें तौला जाता है. आप अपने पार्टनर को एक अच्छा सा पर्स गिफ्ट कर सकती हैं ये गिफ्ट उन्हें बहुत पसंद आएगा.

पर्स, (Photo Credit: Pixabay)

बाजार से महंगे गिफ्ट खरीदने के अलावा आप अपने पार्टनर का पंसदीदा डिश अपने हाथों से बनाकर उन्हें खिला सकती हैं. आपकी ये मेहनत आपके पार्टनर को बहुत पसंद आएगी और उन्हें रियलाइज भी होगा कि आप उनसे बहुत प्यार करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).