लाइफस्टाइल

Griha Pravesh Muhurat 2022: गृह-प्रवेश के लिए शुभ-मुहूर्त क्यों देखते हैं? जानें साल 2022 में कब-कब गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं?

नए घर में शिफ्ट होने से पूर्व हम भारतीय लोग शुभ मुहूर्त को लेकर बहुत संजीदा रहते हैं. हम समझते एवं मानते हैं कि शुभ मुहूर्त पर गृह प्रवेश करने से यह सौभाग्य का प्रतीक साबित होता है.

Griha Pravesh Muhurat 2022:  गृह-प्रवेश के लिए शुभ-मुहूर्त क्यों देखते हैं?  जानें साल 2022 में कब-कब गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं?
होम (Photo Credits: IANS)

नए घर में शिफ्ट होने से पूर्व हम भारतीय लोग शुभ मुहूर्त को लेकर बहुत संजीदा रहते हैं. हम समझते एवं मानते हैं कि शुभ मुहूर्त पर गृह प्रवेश करने से यह सौभाग्य का प्रतीक साबित होता है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त के अनुरूप घर में निवास करने वालों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एवं भाग्य का संचार बना रहता है. लेकिन यह तभी सम्भव है, जब पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त यानी शुभ नक्षत्र एवं तिथियों के अनुरूप ही घर में प्रवेश किया जाता है. गृह प्रवेश के लिए किसी प्रतिष्ठित पुरोहित अथवा वास्तुशास्त्री से सही पंचांग देख कर ही शुभ मुहूर्त निकलवाना चाहिए. अगर आप नये वर्ष पर घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, और चाहते हैं कि यह घर आपके और आपके परिवार के लिए शुभ और मंगलकारी हो, और आप खूब फले-फूलें तो साल 2022 के जनवरी से दिसंबर तक गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त की तिथियाँ नीचे अंकित हैं, इसके अनुरूप ही गृहप्रवेश करें.

गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का महत्व

सुविख्यात भविष्यवक्ताओं का मानना है कि नये घर में शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त में प्रवेश करते हैं तो गृहस्थ जीवन सुखद और सफल रहता है. आपका घर सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है, बुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है, घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. यह भी पढ़ें : Happy New Year With Kiss: किस से करें नववर्ष का स्वागत! सेहत के साथ सीरत भी रहेगी अच्छी! जानें चुंबन के 7 लाभ

जनवरी माह में गृह-प्रवेश का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है

फरवरी माह में गृह-प्रवेश के लिए कुल 6 तिथियां उपलब्ध हैं.

तारीख नक्षत्र तिथि

05 फरवरी,2022 (शनिवार) उत्तरा भाद्रपदा, रेवती पंचमी

10 फरवरी 2022 (गुरुवार) रोहिणी, मार्गशीर्ष दशमी

11 फरवरी, 2022 (शुक्रवार) मार्गशीर्ष दशमी/एकादशी

18 फरवरी. 2022 (शुक्रवार) उत्तरा फाल्गुनी द्वितिया/तृतीया

19 फरवरी 2022 (शनिवार) उत्तरा फाल्गुनी तृतीया

21 फरवरी 2022 (सोमवार) चित्रा पंचमी

मार्च 2022 में गृह-प्रवेश के लिए केवल एक तिथि निकली है

26 मार्च 2022 शनिवार उत्तरा आषाढ़ दशमी

अप्रैल 2022 माह गृह-प्रवेश के कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं

मई 2022 में गृह प्रवेश के लिए कुल 9 तिथियाँ हैं

02 मई 2022 (सोमवार) रोहिणी द्वितिया

11 मई 2022 (बुधवार) उत्तरा फाल्गुनी एकादशी

12 मई 2022 (गुरुवार) उत्तरा फाल्गुनी एकादशी

13 मई 2022 (शुक्रवार) चित्रा त्रयोदशी

14 मई 2022 (शनिवार) चित्रा त्रयोदशी

16 मई 2022 (सोमवार) अनुराधा प्रतिपदा

20 मई 2022 (शुक्रवार) उत्तरा आषाढ़ पंचमी

25 मई 2022 (बुधवार) उत्तरा भाद्रपदा, रेवती दशमी/एकादशी

26 मई 2022 (गुरुवार) रेवती एकादशी

जून 2022 में गृह प्रवेश के लिए कुल 4 तिथियाँ हैं

01 जून 2022 (बुधवार) मृगाशीर्ष द्वितिया

10 जून 2022 (शुक्रवार) चित्रा दशमी/एकादशी

16 जून 2022 (गुरुवार) उत्तर आषाढ़ तृतीया

22 जून 2022 (बुधवार) रेवती दशमी

जुलाई से नवंबर 2022 तक गृह-प्रवेश के कोई मुहूर्त नहीं हैं

दिसंबर 2022 में गृह प्रवेश के लिए कुल 4 तिथियाँ हैं.

02 दिसंबर 2022 (शुक्रवार) उत्तरा भाद्रपदा, रेवती दशमी/एकादशी

03 दिसंबर 2022 (शनिवार) रेवती एकादशी

08 दिसंबर 2022 (गुरुवार) रोहिणी, मृगशीर्ष प्रतिपदा

09 दिसंबर 2022 (शुक्रवार) मृगशीर्ष प्रतिपदा/द्वितिया

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2021 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).