लाइफस्टाइल

जिन लड़कों में होती है ये 5 खूबियां, उनसे दिल लगाने में देर नहीं करती हैं लड़कियां

कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं जिनसे मिलने के बाद लड़कियां उनसे दिल लगाने में देर करना उचित नहीं समझती हैं. बेशक लड़कियां लड़कों से दोस्ती या प्यार करने से पहले उनमें कुछ खूबियों को तलाशती हैं,

जिन लड़कों में होती है ये 5 खूबियां, उनसे दिल लगाने में देर नहीं करती हैं लड़कियां
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

रिलेशनशिप (Relationship) में हर लड़की यह सोचती है कि उसका पार्टनर (Partner) उसे प्यार और सम्मान दे. इसके साथ ही उसका ख्याल भी रखे. आज के इस दौर में ज्यादातर लड़के और लड़कियां एक-दूसरे के प्रति जितनी जल्दी आकर्षित होते हैं उनके बीच कड़वाहट भी उतनी ही तेजी से घर करने लगती है. इस मॉडर्न जिंदगी (Modern Life) में दिल लगाना और ब्रेकअप (Love and Breakup) करना बहुत ही सामान्य सी बात हो गई है, लेकिन कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं जिनसे मिलने के बाद लड़कियां उनसे दिल लगाने में देर करना उचित नहीं समझती हैं. बेशक लड़कियां लड़कों से दोस्ती या प्यार करने से पहले उनमें कुछ खूबियों को तलाशती हैं,

चलिए जानते हैं लड़कों की ऐसी ही पांच खूबियां (Qualities), जो लड़कियों को बेहद पसंद आती है और ऐसे लड़कों से दिल लगाने में लड़कियां बिल्कुल भी देरी नहीं करती हैं. यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप में जब होने लगे ये 5 बातें तो समझ लीजिए कि आप हो रहे हैं भावनात्मक शोषण के शिकार

1- केयरिंग नेचर

हर लड़की यह सोचती है कि उनका पार्टनर केयरिंग नेचर का हो और उसका ख्याल रखे. कहा जाता है कि केयरिंग नेचर वाले लड़के लड़कियों के दिल को खूब भाते हैं. लड़कियों की तारीफ करना, कहीं जाने पर उनके बैठने की व्यवस्था करना, खाना पूछना जैसी आदतें लड़कियों को बेहद पसंद आती है. ऐसे स्वभाव वाले लड़कों से लड़कियां जल्दी ही दिल लगा लेती हैं.

2- सम्मान की भावना

जो लड़के लड़कियों का सम्मान करते हैं वो उन्हें बेहद पसंद आते हैं. रिलेशनशिप में अगर लड़के के मन में लड़की के लिए सम्मान की भावना न हो तो रिश्ते का लंबे समय तक टिक पाना मुश्किल होता है. ऐसे में जब कोई लड़का लड़की का ख्याल रखने के साथ-साथ उसकी इज्जत करता है, तो वो खुद को उसके करीब जाने से नहीं रोक पाती है.

3- बेबाक अंदाज

लड़कियों को बेबाकी से अपनी जिंदगी जीने वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं. ऐसे लड़कों की तरफ लड़कियां जल्दी आकर्षित होती है जो मस्तमौला मिजाज के होते हैं और जो उन्हें अच्छा लगता है वो वही करते हैं. लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं जो उन पर बंदिशे लगाते हैं और उन्हें खुलकर जीने नहीं देते हैं.

4- हाजिर जवाब

लड़कियों को लड़कों की हाजिर जवाबी बेहद पसंद आती है. लड़कियां अक्सर सोचती हैं कि उन्हें जो कुछ भी जानना हो उनके साथी के पास हर चीज का जवाब होना चाहिए और उन्हें सब कुछ पता होना चाहिए. जिस लड़के में यह खासियत लड़की को दिखाई देती है वो सहज ही उसकी ओर आकर्षित होने लगती है. यह भी पढ़ें: महिलाओं को पसंद नहीं पुरुषों की ये आदतें, रिलेशनशिप में आ सकती है ब्रेकअप की नौबत

5- ड्रेसिंग सेंस

अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के साथ-साथ लड़कों का ड्रेसिंग सेंस भी लड़कियों को उनकी तरफ खासा आकर्षित करता है. बेशक लड़कियों को गुड लुकिंग लड़के अच्छे लगते हैं, लेकिन अगर उनके पास अच्छी ड्रेसिंग सेंस हो तो उनकी पर्सनैलिटी में चार चांद लग जाता है और लड़कियां उनसे अपने दिल की बात कहने में देरी नहीं करतीं.

नोट- इस लेख में दी गई तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है. इसकी वास्तविकता, सटीकता और विशिष्ट परिणाम की हम कोई गारंटी नहीं देते हैं. इसके अलावा इस लेख में बताए गए टिप्स  पूरी तरह कारगर से होंगे या नहीं इसका भी हम कोई दावा नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).