Yamuna Chhath 2022 Wishes: यमुना छठ पर इन WhatsApp Messages, Facebook Status, Photo SMS, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
यमुना छठ या यमुना जयंती के पर्व को सेलिब्रेट करने के लिए लोग शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. ऐसे में आप भी अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और करीबियों के साथ इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक स्टेटस, फोटो एसएमएस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को शेयर करके उन्हें हैप्पी यमुना छठ कह सकते हैं.
- Read in
- English
Yamuna Chhath 2022 Wishes: हर साल चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के छठे दिन मथुरा (Mathura) के ब्रज क्षेत्रों में देवी यमुना (Devi Yamuna) के भक्त यमुना छठ (Yamuna Chhath) का त्योहार मनाते हैं. चैत्र नवरात्रि साल की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण नवरात्रि है, जो वसंत/ग्रीष्म ऋतु के शुरुआत का प्रतीक है. इस साल युमना छठ का त्योहार आज यानी 7 अप्रैल 2022 को मनाया जा रहा है, जिसे यमुना जयंती (Yamuna Jayanti) के नाम से भी जाना जाता है. यमुना छठ उस दिन का प्रतीक है, जब देवी यमुना पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. सूर्य देव की पुत्री यमुना को लेकर कहा जाता है कि वह भगवान श्रीकृष्ण (Bhagwan Shri Krishna) की पत्नी थी, जिसके कारण मथुरा और वृंदावन के लोग यमुना छठ के इस पावन पर्व को बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं.
यमुना छठ या यमुना जयंती के पर्व को सेलिब्रेट करने के लिए लोग शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. ऐसे में आप भी अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और करीबियों के साथ इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक स्टेटस, फोटो एसएमएस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को शेयर करके उन्हें हैप्पी यमुना छठ कह सकते हैं.
1- यमुना छठ 2022

2- यमुना छठ 2022

3- यमुना छठ 2022

4- यमुना छठ 2022

5- यमुना छठ 2022

मथुरा और वृंदावन में यमुना छठ के पर्व को बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस पर्व को लोग वैसे तो कई तरीकों से सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन आमतौर पर ब्रज क्षेत्र के लोग यमुना नदी के तट पर जाते हैं और देवी यमुना की विधि-विधान से पूजा करते हैं. यमुना के अवतरण दिवस पर लोग उनकी पूजा-अर्चना करके उन्हें धन्यवाद देते हैं. इसके साथ ही देवी यमुना से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि पाने की कामना करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

