त्योहार

World Teachers' Day 2021 Messages: हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे! अपने शिक्षकों का इन हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Images, Quotes के जरिए जताएं आभार

विश्व शिक्षक दिवस पर दुनिया भर के तमाम शिक्षकों को उनकी शिक्षा और कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है, इसके साथ ही उनका आभार व्यक्त किया जाता है. इस दिन छात्र अपने-अपने तरीके से शिक्षकों के प्रति सम्मान जाहिर करते हैं. इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस, कोट्स के जरिए अपने शिक्षकों को हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे कह सकते हैं.

World Teachers' Day 2021 Messages: हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे! अपने शिक्षकों का इन हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Images, Quotes के जरिए जताएं आभार
वर्ल्ड टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

World Teachers' Day 2021 Messages in Hindi: भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers' Day) मनाए जाने के ठीक एक महीने बाद 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जिसे वर्ल्ड टीचर्स डे (World Teachers' Day) या अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस (International Teachers' Day) के रूप में भी जाना जाता है. दुनिया में शिक्षा के महत्व और उसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के मकसद से इस दिवस को मनाया जाता है. दरअसल, साल 1966 में यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के बीच हुई बैठक में शिक्षकों के अधिकारों, जिम्मेदारियों, रोजगार और आगे की शिक्षा के साथ सभी गाइलाइन्स को बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन साल 1994 में पहली बार विश्व शिक्षक दिवस मनाया गया, जिसके बाद से हर साल 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है.

विश्व शिक्षक दिवस पर दुनिया भर के तमाम शिक्षकों को उनकी शिक्षा और कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है, इसके साथ ही उनका आभार व्यक्त किया जाता है. इस दिन छात्र अपने-अपने तरीके से शिक्षकों के प्रति सम्मान जाहिर करते हैं. इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस, कोट्स के जरिए अपने शिक्षकों को हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे कह सकते हैं.

1- सबसे अच्छा शिक्षक वही होता है,

जो आपके सवालों का जवाब देने के बजाय,

आपके भीतर स्वयं उत्तर खोजने की,

चिंगारी को जलाने में मदद करता है.

विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

वर्ल्ड टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

2- दिया ज्ञान का भंडार मुझे,

किया भविष्य के लिए तैयार मुझे,

जो किया आपने उस उपकार के लिए,

नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए,

सभी गुरुजनों को मेरा शत-शत नमन.

हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे

वर्ल्ड टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

3- हर राह आसान हो जाती है,

जब गुरु का साथ मिलता है,

फिर चाहे कितने ही आए जीवन में बदलाव,

गुरु के चरणों में ही आराम मिलता है.

विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

वर्ल्ड टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: World Teacher's Day 2021: क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व एवं कैसे करते हैं सेलीब्रेशन!

4- गुमनामी के अंधेरे में था,

पहचान बना दिया,

दुनिया के गम से मुझे,

अनजान बना दिया,

उनकी ऐसी कृपा हुई मुझ पर कि,

गुरु ने मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया.

हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे

वर्ल्ड टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

5- जल जाता है वो दीये की तरह,

कई जीवन रोशन कर जाता है,

कुछ इस तरह गुरु अपना फर्ज निभाता हैं.

विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

वर्ल्ड टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

6- गुरु का दर्जा उस रब से भी ऊंचा है,

गुरु समान कोई ना दूजा है,

वो रब कौन है ये गुरु ने ही बताया है,

अपने ज्ञान के प्रकाश से उसने पत्थर पर भी फूल खिलाया है.

हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे

वर्ल्ड टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा द्वारा विश्व शिक्षक दिवस मनाने के लिए हर साल एक अभियान चलाया जाता है, ताकि शिक्षा के महत्व और उसमें शिक्षक की भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके. बता दें कि जिस तरह से भारत में 5 सितंबर को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है, उसी तरह से दुनिया के अलग-अलग देशों में विभिन्न तारीखों पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).