क्या 2024 में दशहरा के 20 दिन बाद नहीं आएगी दिवाली? जानिए इस साल के विजयादशमी और दीपावाली की सही तारीख, तिथि व मुहूर्त
आमतौर पर दिवाली का त्योहार दशहरा के करीब 20 दिन बाद मनाया जाता है, लेकिन इस साल दीपावली की तिथि को लेकर लोगों के भ्रम है और लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या 2024 में दशहरा के 20 दिन बाद दिवाली नहीं आएगी? क्या इस बार दिवाली दशहरा के बाद 20 दिन से पहले ही पड़ रही है?
Dussehra/Diwali 2024 Date, Tithi & Shubh Muhurat: जगमगाते दीयों की रोशनी के पर्व दिवाली (Diwali) का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है. दिवाली पर देशभर में खास रौनक देखने को मिलती है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, लंकापति रावण (Ravana) पर विजय प्राप्त करने और 14 वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम (Bhagwan Ram), माता सीता (Mata Sita) और लक्ष्मण (Laxman) के अयोध्या वापस लौटने की खुशी में दीपावली (Deepavali) का त्योहार मनाया जाता है. कहा जाता कि श्रीराम के वापस लौटने की खुशी में अयोध्या वासियों ने पूरे नगर को दीयों की रोशनी से रोशन कर दिया था. दशहरा (Dussehra) और दिवाली के पर्व को बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व माना जाता है.
आमतौर पर दिवाली का त्योहार दशहरा के करीब 20 दिन बाद मनाया जाता है, लेकिन इस साल दीपावली की तिथि को लेकर लोगों के भ्रम है और लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या 2024 में दशहरा के 20 दिन बाद दिवाली नहीं आएगी? इस भ्रम को दूर करने के लिए आइए जानते हैं विजयादशमी और दीपावली की सही तारीख, तिथि और मुहूर्त...
दशहरा/विजयादशमी 2024 की सही तिथि
विजयादशमी का पर्व: 12 अक्टूबर 2024, शनिवार
दशमी तिथि प्रारंभ: 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.58 बजे से,
दशमी तिथि समाप्त: 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 09.08 बजे तक.
पूजा का शुभ मुहूर्त: 12 अक्टूबर 2024, दोपहर 01.17 बजे से दोपहर 03.35 बजे तक.
आपको बता दें कि हर साल दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है, लेकिन इस बार दीपावली की तारीख और तिथि को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोगों का मानना है कि दिवाली 31 अक्टूबर को है तो कुछ लोग 1 नवंबर को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं. अगर 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जा रही है तो यह तिथि दशहरा के करीब 19 दिन बाद पड़ रही है, जबकि आमतौर पर दिवाली दशहरा के 20 दिन बाद मनाई जाती है. यह भी पढ़ें: October 2024 Festival Calendar: महापर्वों का मेला है अक्टूबर का महीना! जानें नवरात्रि से दशहरा और छोटी दीवाली तक की सूची!
दीपावली 2024 की सही तारीख
दिवाली/लक्ष्मी पूजन: 31 अक्टूबर 2024, गुरुवार
अमावस्या तिथि प्रारंभ: 31 अक्टूबर 2024 को शाम 03.52 बजे से,
अमावस्या तिथि समाप्त: 1 नवंबर 2024 को शाम 06.16 बजे तक.
पूजा का शुभ मुहूर्त: 31 अक्टूबर 2024 को शाम 6:27 बजे से रात 8:32 बजे तक.
पूजा का निशिता मुहूर्त: 31 अक्टूबर 2024 को रात 11.39 बजे से देर रात 12:31 बजे तक.
हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि भगवान राम ने अश्विन शुक्ल दशमी को लंकापति रावण पर जीत हासिल की थी और जीत हासिल करने के 20 दिन बाद वो अयोध्या पहुंचे थे, इसलिए हर साल दशहरे के 20 दिन बाद दीपावली मनाई जाती है, लेकिन इस साल 19 दिन बाद दीपावली मनाए जाने की संभावना है.
ज्योतिष के जानकारों की मानें तो 31 अक्टूबर को निशिता मुहूर्त की प्राप्ति हो रही है, जबकि 1 नवंबर को निशिता मुहूर्त की प्राप्ति नहीं हो रही है. दीपावली का उत्सव अमावस्या की रात में मनाया जाता है, जबकि 1 नवंबर की रात में प्रतिपता तिथि लग जाएगी, ऐसे में ज्यादातर ज्योतिष से जानकारों का यही मानना है कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाना ही सही रहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

