Vishu 2025 Wishes: विशु के इन शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, HD Images, Wallpapers के जरिए दें केरल नववर्ष की बधाई
विशु के दिन लोग मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करते हैं और उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग अर्पित करते हैं, इसके बाद परिवार के साथ मिलकर भोजन करते हैं. इस दिन पुरुष धोती पहनते हैं और महिलाएं कसुवु साड़ी पहनती हैं. विशु के इस पावन अवसर पर आप इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, वॉलपेपर्स के जरिए अपनों को बधाई दे सकते हैं.
Vishu/Kerala New Year 2025 Wishes: देश के कई हिस्सों में जहां चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नव संवत यानी हिंदू नववर्ष (Hindu New Year) की शुरुआत होती है तो वहीं भारत के कई हिस्सों में 13 या 14 अप्रैल को नए साल का पर्व मनाया जाता है. दरअसल, अप्रैल में मनाया जाने वाला नववर्ष का पर्व सौर नववर्ष की शुरुआत होती है, क्योंकि इस दिन सूर्यदेव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे मेष संक्रांति (Mesh Sankranti) के तौर पर मनाया जाता है. जबकि केरल (Kerala) में इसे विशु (Vishu) यानी केरल नववर्ष (Kerala New Year) के तौर पर मनाया जाता है. इस साल विशु का त्योहार 14 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है. विशु से ठीक एक दिन पहले लोग रात के 12 बजे भगवान के सामने नए वस्त्र, आभूषण, फल, भगवत गीता और रामायण सजाकर रख देते हैं, फिर सुबह उठने के बाद सबसे पहले भगवान के दर्शन करते हैं, जिसे विशुकानी कहा जाता है.
विशुकानी की रस्म को अदा करने के बाद विशु के दिन लोग मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करते हैं और उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग अर्पित करते हैं, इसके बाद परिवार के साथ मिलकर भोजन करते हैं. इस दिन पुरुष धोती पहनते हैं और महिलाएं कसुवु साड़ी पहनती हैं. विशु के इस पावन अवसर पर आप इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, वॉलपेपर्स के जरिए अपनों को बधाई दे सकते हैं.