Vat Purnima 2025 Mehndi Designs: वट पूर्णिमा पर अपने हाथों में रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें मनमोहक डिजाइन्स

वट पूर्णिमा के दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं, नए वस्त्र धारण करते हुए सोलह श्रृंगार करती हैं. अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए महिलाएं अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाती हैं, क्योंकि इसे शुभता का प्रतीक और सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप भी वट पूर्णिमा के इन स्पेशल मनमोहक मेहंदी डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं.

वट पूर्णिमा 2025 मेहंदी डिजाइन (Photo Credits: File Image)

Vat Purnima 2025 Mehndi Designs: भारत में रहने वाली सुहागन महिलाएं (Married Women) अपने पति की लंबी उम्र के लिए साल में कई व्रत करती हैं, जिनमें से एक है वट सावित्री का व्रत (Vat Savitri), जिसे साल में दो बार रखा जाता है. पहली बार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं, जिसे वट सावित्री व्रत कहा जाता है और दूसरी बार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन व्रत रखा जाता है, जिसे वट पूर्णिमा व्रत (Vat Purnima) कहा जाता है. इन दोनों ही अवसरों पर विवाहित महिलाएं व्रत रखकर, सोलह श्रृंगार करके वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं. पूजन के दौरान सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी जाती है, साथ ही कच्चा सूत वट वृक्ष को लपेटते हुए महिलाएं उसकी परिक्रमा करते हुए अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. इस साल 10 जून 2025 को वट पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है.

वट पूर्णिमा के दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं, नए वस्त्र धारण करते हुए सोलह श्रृंगार करती हैं. अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए महिलाएं अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाती हैं, क्योंकि इसे शुभता का प्रतीक और सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप भी अपने पिया के नाम की मेहंदी हाथों में रचा सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं वट पूर्णिमा स्पेशल मनमोहक मेहंदी डिजाइन्स (Vat Purnima Mehndi Designs), जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं. यह भी पढ़ें: Bakrid 2025 Last Minute Mehndi Designs: बकरीद पर अपने हाथों की सुंदरता में लगाएं चार चांद, देखें झटपट रचने वाले ये आसान मेहंदी डिजाइन्स

वट पूर्णिमा के लिए फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

वट पूर्णिमा के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

वट पूर्णिमा के लिए आसान और सिंपल मेहंदी डिजाइन

वट पूर्णिमा के लिए मनमोहक मेहंदी डिजाइन

वट पूर्णिमा के लिए 4 सुंदर बैक हैंड मेहंदी डिजाइन्स

वट पूर्णिमा स्पेशल ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन

वट पूर्णिमा के व्रत से जुड़ी कथा के अनुसार, कहा जाता है कि सावित्री यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों को वापस लेकर आई थीं, इसलिए इसे अखंड सौभाग्य का पर्व माना जाता है. इसके साथ ही मान्यता है कि जब सत्यवान जंगल में मूर्छित होकर गिर पड़े थे, तब सावित्री ने उन्हें वट वृक्ष के नीचे लिटाया था, फिर बांस के पंखे से हवा देकर उन्हें शीतलता प्रदान की थी. उसी परंपरा को स्मरण करते हुए व्रती महिलाएं इस दिन वट वृक्ष का पंखा झलती हैं और फिर अपने पति की दीर्घायु व अखंड सौभाग्य की कामना करती है. पूजन के बाद घर आकर महिलाएं अपने पति के चरण धोती हैं और उन्हें पंखा झलकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करती हैं.

Share Now

Tags

Arabic Arabic mehendi designs Arabic Mehndi Designs Back Hand Mehndi Bridal Mehndi Designs Contemporary Mehndi Designs Easy Mehandi Designs Easy Mehendi Design festivals and events Finger Mehndi Design Full-Hand Mehndi Design henna designs Henna Patterns indian Indian Henna Patterns Latest Mehendi Design Latest Mehndi Designs Latest Mehndi Images mehandi Mehandi Designs Mehandi Patterns mehendi Mehendi Design Mehendi Design Tutorial mehendi designs mehendi designs 2025 Mehendi Tutorial Mehndi HD Images Quick Henna Patterns Simple Mehndi Design Video Simple Mehndi Designs Traditional Mehndi Designs Vat Purnima Mehndi Vat Purnima Mehndi Designs Vat Purnima Mehndi Designs 2025 Vat Savitri Mehndi Designs Vat Savitri Mehndi Designs 2025 अरबी अरबी मेहंदी डिजाइन आसान मेहंदी डिजाइन इंस्टेंट मेंहदी पैटर्न ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन दुल्हन मेहंदी डिजाइन फिंगर मेहंदी डिजाइन फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बैक हैंड मेहंदी भारतीय भारतीय मेंहदी पैटर्न मेंहदी मेंहदी एचडी इमेजेस मेहंदी ट्यूटोरियल मेहंदी डिजाइन मेहंदी डिजाइन 2025 मेहंदी डिजाइन ट्यूटोरियल मेंहदी पैटर्न लेटेस्ट मेहंदी इमेजेस लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन वट पूर्णिमा वट पूर्णिमा 2025 वट पूर्णिमा 2025 मेहंदी डिजाइन्स वट पूर्णिमा मेहंदी वट पूर्णिमा मेहंदी डिजाइन्स वट पूर्णिमा स्पेशल मेहंदी डिजाइन वट सावित्री वट सावित्री मेहंदी वट सावित्री मेहंदी डिजाइन्स सरल मेहंदी डिजाइन सिंपल मेहंदी डिजाइन सिंपल मेहंदी डिजाइन वीडियो

\