आज के दौर में ऐसे लोगों की कमी नहीं, जो किसी ना किसी वजह से अनिद्रा की बीमारी से ग्रस्त होते हैं. इनमें छात्रों से लेकर नौकरी-पेशा एवं व्यवसायी के साथ-साथ बड़े बुजुर्ग सभी शामिल हैं, लेकिन आप जानकर हैरान होंगे, कि कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो हर तरह से स्वस्थ एवं सानंद होने के बावजूद बिस्तर पर करवटें बदलते हुए रात गुजार देते हैं. हालांकि उन्हें स्वयं नहीं पता चल पाता कि उनकी अनिद्रा की वजह क्या है. यहां ऐसी पांच चीजों के बारे में बताया जाएगा, जिसकी वजह से व्यक्ति करवटें बदल कर रात गुजार देता है. आइये जानते हैं क्या हैं वे वस्तुएं.
सोते समय सिरहाने मोबाइल रखने से बचें
तकिये के नीचे ना रखें स्वर्णाभूषण
कुछ लोग अपने तकिये के नीचे स्वर्ण आभूषण आदि रखकर सोते हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है, इसके विपरीत ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है कि तकिये के नीचे सोने अथवा कोई भी कीमती धातु रखने से जीवन में अशुभता एवं बाधाएं आ सकती हैं. इसलिए बेहतर होगा कि स्वर्णाभूषण अलमारी अथवा लॉकर में ही रखना शुभकारी होता है.
सिरहाने ना रखें पर्स या पैसा
बहुत सारे लोग पैसा अथवा पर्स अपने तकिये के नीचे रखकर सोते हैं. उन्हें लगता है कि इस तरह उनके पास पैसा सुरक्षित रहेगा. हिंदू मान्यताओं के अनुसार देवी लक्ष्मी धन की देवी हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार तकिये के नीचे पैसा या पर्स रखने से लक्ष्मी जी का अपमान होता है, साथ ही तकिये के नीचे पैसा रखने से हर समय पैसे की चिंता बनी रहने से नींद उड़ जाती है.
तकिये के नीचे नहीं रखें पुस्तक
बहुत सारे लोगों को सोते समय पुस्तक पढ़ने की आदत होती है, और किताब पढ़ते-पढ़ते उन्हें कब नींद आ जाती है, पता नहीं चलता, अथवा वे उठने से बचने के लिए पुस्तक तकिये के नीचे रख देते हैं. ज्योतिष शास्त्रियों की मानें तो तकिये के नीचे पुस्तक रखकर सोने से मन विचलित होता है, जिसकी वजह से आपको नींद नहीं आती, और आप परेशान होते हैं कि आखिर आपको क्यों नींद नहीं आती.
तकिये के नीचे ना रखें चाबियां
बहुत सारी गृहणियां या घर के मालिक घर एवं तिजोरी की चाबी सुरक्षा की दृष्टि से अपने तकिये के नीचे रखकर सोते हैं, लेकिन वास्तु विज्ञान के अनुसार चाबी कभी भी तकिये के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए, क्योंकि वास्तु के अनुसार यह स्थिति आपको विचलित करती रहती है, इसके साथ ही ऐसा करना आर्थिक संकट को दावत देने जैसा हो सकता है. घर की अथवा तिजोरी की चाबी किसी अन्य सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2023 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).