Teddy Day 2025 Wishes: ‘तुम हंसते रहो...’ टेडी डे के इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
वैलेंटाइन वीक का हर दिन खास होता है, जिसे कपल्स यादगार बनाने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं. टेडी डे के दिन ज्यादातर कपल्स एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करके अपनी प्यार भरी भावनाओं का पार्टनर के सामने इजहार करते हैं. ऐसे में टेडी गिफ्ट करने के साथ ही आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके अपने प्यार को टेडी डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Teddy Day 2025 Wishes in Hindi: मंथ ऑफ लव (Month Of Love) यानी प्यार के महीने फरवरी (February) की शुरुआत होते ही दुनिया भर के कपल्स पर प्यार की खुमारी छाने लगती है और वो अपने प्यार का इम्तिहान देने में जुट जाते हैं. 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाए जाने वाले वैलेंटाइन वीक के हर दिन को यादगार बनाने के लिए कपल्स गिफ्ट्स और सरप्राइजेस की मदद लेते हैं. अपने-अपने पार्टनर का दिल जीतने और अपनी फीलिंग्स को बयां करने के लिए लोग कई तरह के खास तरीके अपनाते हैं. रोज डे (Rose Day), प्रपोज डे (Propose Day) और चॉकलेट डे (Chocolate Day) मनाने के बाद वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को टेडी डे (Teddy Day) मनाया जाता है. टेडी डे पर लोग अपने पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करके अपना हाल-ए-दिल बयां करते हैं.
वैलेंटाइन वीक का हर दिन खास होता है, जिसे कपल्स यादगार बनाने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं. टेडी डे के दिन ज्यादातर कपल्स एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करके अपनी प्यार भरी भावनाओं का पार्टनर के सामने इजहार करते हैं. ऐसे में टेडी गिफ्ट करने के साथ ही आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके अपने प्यार को टेडी डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

कहा जाता है कि 14 नवंबर 1902 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने मिसिसिपी के जंगल में अपने सहायक होल्ट कोलीर के साथ शिकार करने के दौरान काले रंग के भालू को पकड़ लिया था, लेकिन घायल अवस्था में देखकर उन्हें भालू पर दया आ गई और उन्होंने उसे छोड़ दिया. इसके बाद 16 नवंबर को अखबार में इस घटना से संबंधित एक तस्वीर छपी थी, जिसे कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने बनाया था. अखबार में छपी तस्वीर को देख व्यवसायी मॉरिन मिचटॉम ने भालू के आकार वाला खिलौना बनाया और उसका नाम टेडी रखा. इस खिलौने का नाम राष्ट्रपति को समर्पित था, क्योंकि उनका निकनेम टेडी था. बता दें कि लड़कियों को टेडी काफी पसंद है, इसलिए 10 फरवरी को लड़के टेडी देकर उनका दिल जीतने की कोशिश करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).