Teddy Day 2025 Messages: हैप्पी टेडी डे! पार्टनर संग शेयर करें शरारत भरे ये हिंदी WhatsApp Wishes, Shayaris और GIF Greetings
वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन दुनिया भर के प्रेमी अपनी प्रेमिका को टेडी बियर गिफ्ट करते है, टेडी देकर वो पार्टनर से अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं, लेकिन इसके साथ प्यार भरे मैसेज भी अगर भेजे जाएं तो फिर क्या बात है. इस अवसर पर आप शरारत भरे इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी और जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने पार्टनर को हैप्पी टेडी डे कहकर इस दिन को खास बना सकते हैं.
Teddy Day 2025 Messages in Hindi: प्यार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) चल रहा है और फिजाओं में प्यार की खुमारी छाई हुई है. वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से रोज डे (Rose Day) के साथ हुई है और आज यानी 10 फरवरी को दुनिया भर के कपल्स टेडी डे (Teddy Day) मना रहे हैं. बता दें कि टेडी डे का इतिहास अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट से जुड़ा है. कहा जाता है कि 14 नवंबर 1902 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट अपने सहायक होल्ट कोलीर के साथ मिसिसिपी के एक जंगल में शिकार करने के लिए गए थे. शिकार करते समय उन्होंने एक काले रंग के भालू को पकड़ लिया, लेकिन उसकी घायल अवस्था देखकर उन्होंने भालू को जीवनदान देते हुए उसे छोड़ दिया.
इस घटना के दो दिन बाद 16 नवंबर को कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन द्वारा बनाई इस घटना से जुड़ी एक तस्वीर अखबार में छपी. उस तस्वीर को देखने के बाद मॉरिस मिचटॉम नाम के व्यवसायी ने भालू के आकार का खिलौना बनाया और उसका नाम टेडी रखा, इसलिए टेडी के अविष्कार का क्रेडिट थियोडोर रूजवेल्ट को जाता है.
वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन दुनिया भर के प्रेमी अपनी प्रेमिका को टेडी बियर गिफ्ट करते है, टेडी देकर वो पार्टनर से अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं, लेकिन इसके साथ प्यार भरे मैसेज भी अगर भेजे जाएं तो फिर क्या बात है. इस अवसर पर आप शरारत भरे इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी और जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने पार्टनर को हैप्पी टेडी डे कहकर इस दिन को खास बना सकते हैं.





वैलेंटाइन वीक के दिनों पर नजर डालें तो 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी टेडी डे पर लड़के अपनी पसंदीदा लड़की का दिल जीतने और अपने दिल का हाल बताने के लिए टेडी गिफ्ट करते हैं. कपल्स के अलावा दोस्त और फैमिली के लोग भी इस दिन को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

