त्योहार

Sharad Purnima 2023 Messages: शरद पूर्णिमा की इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है, इसी रात भगवान श्रीकृष्ण ने राधारानी और गोपियों के साथ महारास रचाया था, इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और इस रात धरती पर अमृत की वर्षा होती है. ऐसे में शरद पूर्णिमा के खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Sharad Purnima 2023 Messages: शरद पूर्णिमा की इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
शरद पूर्णिमा 2023 (Photo Credits: File Image)

Sharad Purnima 2023 Messages in Hindi: आज (28 अक्टूबर 2023) देशभर में शरद पूर्णिमा की धूम मची हुई है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) का त्योहार मनाया जाता है, जिसे रास पूर्णिमा (Raas Purnima), कोजागरी पूर्णिमा (Kojagiri Purnima), अमृत पूर्णिमा (Amrit Purnima), आरोग्य पूर्णिमा (Arogya Purnima), कौमुदि पूर्णिमा (Kaumudi Purnima) जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है. कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात धन व ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं, इसलिए इस दिन जो भी मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करता है, उसके जीवन में धन-ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि का आगमन होता है. हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को समुद्र मंथन के दौरान महालक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था, इसलिए इस तिथि को देवी लक्ष्मी के प्राकट्य दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है.

शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है, इसी रात भगवान श्रीकृष्ण ने राधारानी और गोपियों के साथ महारास रचाया था, इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और इस रात धरती पर अमृत की वर्षा होती है. ऐसे में शरद पूर्णिमा के खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- आश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला,

इसकी चांदनी रात में होती है अमृत की वर्षा,

इस रात राधा संग कृष्ण करते हैं महारास,

माता लक्ष्मी देती हैं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद.

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा 2023 (Photo Credits: File Image)

2- गोपियों संग राधा चली कृष्ण के द्वार,

कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार,

पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से,

रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार...

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा 2023 (Photo Credits: File Image)

3- आओ हम सब साथ मिलकर,

शरद पूर्णिमा के चंद्रमा का आशीर्वाद,

अपने शीश झुकाकर पाएं,

और जीवन को समृद्ध बनाएं.

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा 2023 (Photo Credits: File Image)

4- दुआ है कि शरद पूर्णिमा का उत्सव,

दे आपको जीवन में खुशहाली और समृद्धि,

इस दिन मिले आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद,

आपके जीवन में शुभता लेकर आए यह त्योहार.

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा 2023 (Photo Credits: File Image)

5- शरद पूर्णिमा की पावन रात्रि,

आप और आपके परिवार पर,

अमृत व सोमरस बरसे,

और सुख-समृद्धि की वर्षा हो.

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा 2023 (Photo Credits: File Image)

ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी सुंदरता देखते ही बनती है. इस रात चंद्रमा की किरणों से धरती पर अमृत बरसता है, इसलिए खीर बनाकर रात के समय चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है, क्योंकि अमृत की कुछ बूंदे खीर में समाहित हो जाती हैं, जिसके सेवन से सुख-समृद्धि, आरोग्य और सौंदर्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही कहा जाता है शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की रोशनी में कुछ समय बिताने से आरोग्य अच्छा होता है और सौंदर्य में निखार आता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).