त्यौहार

International Women's Day 2019: Google भी मना रहा है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, Doodle बनाकर खास अंदाज में महिलाओं को किया सलाम

सर्च इंजन गूगल ने भी बेहद खास अंदाज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट कर रहा है. गूगल ने स्लाइड शो डूडल बनाया है जो महिलाओं द्वारा बताई और बनाई गई है. इसमें अलग-अलग भाषाओं में महिला सशक्तिकरण के प्रेरणादायक कोट्स लिखे हैं,

International Women's Day 2019: Google भी मना रहा है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, Doodle बनाकर खास अंदाज में महिलाओं को किया सलाम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल (Photo Credits: Google)

International Women's Day 2019: दुनिया भर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है. यह साल का एक ऐसा दिन होता है जो पूरी तरह से महिलाओं के लिए समर्पित होता है. नारी सशक्तिकरण (Women Empowerment) का संदेश देने और महिलाओं को सम्मान देने के मकसद से इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है. हर साल की तरह इस साल भी खास थीम 'बैलेंस फॉर बेटर' (Balance For Better) के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. यह थीम बेहद खास है, क्योंकि यह महिलाओं को अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करता है. अब जब दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाया ही जा रहा है तो ऐसे में भला गूगल कैसे पीछे रहने वाला था?

जी हां, सर्च इंजन गूगल (Search Engine Google) ने भी बेहद खास अंदाज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट कर रहा है. गूगल ने स्लाइड शो डूडल (Google Doodle) बनाया है जो महिलाओं द्वारा बताई और बनाई गई है. इसमें अलग-अलग भाषाओं में महिला सशक्तिकरण के प्रेरणादायक कोट्स लिखे हैं, जिन्हें दुनिया भर की महिला अतिथि कलाकारों के एक प्रतिभाशाली समूह ने डिजाइन किया है. बताया जाता है कि इन प्रेरणादायक कोट्स को चुनने की प्रक्रिया महिलाओं के लिए बेहद मुश्किल थी, लेकिन महिलाओं ने इसे साकार कर दिखाया.

बता दें कि सबसे पहले महिला दिवस अमेरिका में मनाया गया था. दरअसल, अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर पहली बार 28 फरवरी सन 1909 में महिला दिवस मनाया गया था. इसके बाद 19 मार्च सन 1911 को पहली बार ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. फिर साल 1913 में इसे 8 मार्च को मनाया गया और तब से लेकर अब तक हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह भी पढ़ें: International Women's Day 2019: नारी सशक्तिकरण का संदेश देता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, बेहद खास है इस साल की थीम

गौरतलब है कि महिला दिवस पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाता है और उनके प्यार, त्याग, बलिदान के बारे में बताने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश की जाती है. इसके अलावा इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य लैंगिक असामानता (Gander Gap) को दूर करना भी है और गूगल ने यह खास डूडल बनाकर दुनिया भर की महिलाओं को सलाम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).