Sawan Somvar 2025 Wishes: सावन सोमवार के इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
सावन मास की शुरुआत होते ही हर तरफ 'ओम् नम: शिवाय' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजने लगते हैं और तमाम शिवभक्त भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आते हैं, लेकिन सावन सोमवार के दिन शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब देखते ही बनता है. ऐसे में आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Sawan Somvar 2025 Wishes in Hindi: सावन का महीना (Sawan Month) भगवान शिव (Bhgawan Shiv) को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस महीने का तमाम शिवभक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है. वैसे तो पूरे सावन के महीने में शिवभक्त महादेव की उपासना करते हैं, लेकिन इस महीने पड़ने वाले सोमवार का अत्यधिक महत्व बताया जाता है. सावन सोमवार (Sawan Somvar) को भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक करने के साथ-साथ पूरे शिव परिवार की पूजा करते हैं. इस साल सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हुई है, जबकि पहला सावन सोमवार 14 जुलाई 2025 को है. ऐसी मान्यता है कि सावन मास में भगवान शिव धरती पर वास करते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
सावन मास की शुरुआत होते ही हर तरफ 'ओम् नम: शिवाय' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजने लगते हैं और तमाम शिवभक्त भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आते हैं, लेकिन सावन सोमवार के दिन शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब देखते ही बनता है. ऐसे में आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिव भक्त सावन सोमवार का व्रत करते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. विवाहित महिलाएं अपने सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से इस व्रत को करती हैं, जबकि कुवांरी कन्याएं अच्छे वर की कामना से सावन सोमवार का व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं. सावन मास में देश के तमाम शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ता है और शिव भक्त भोलेनाथ के साथ-साथ उनके पूरे परिवार यानी शिवलिंग, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय, भगवान गणेश और नंदी की पूजा करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).