त्योहार

Sawan Somvar 2024 Wishes: सावन सोमवार के इन हिंदी Quotes, GIF Greetings, WhatsApp Messages को प्रियजनों संग शेयर कर दें शुभकामनाएं

भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिव भक्त सावन सोमवार का व्रत करते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप मैसेजेस को भेजकर सावन सोमवार की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Sawan Somvar 2024 Wishes: सावन सोमवार के इन हिंदी Quotes, GIF Greetings, WhatsApp Messages को प्रियजनों संग शेयर कर दें शुभकामनाएं
सावन सोमवार 2024 (Photo Credits: File Image)

Sawan Somvar 2024 Wishes in Hindi: सावन महीने (Sawan Month) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है, क्योंकि यह महीना देवों के देव महादेव (Mahadev) को अत्यंत प्रिय है, इसलिए भक्त इस पूरे महीने भगवान शिव (Bhagwan Shiv) की उपासना करते हैं, ताकि उन्हें महादेव की कृपा प्राप्त हो सके. ऐसी मान्यता है कि सावन मास में भगवान शिव धरती पर वास करते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. वैसे तो सावन मास की शुरुआत होते ही हर तरफ 'ओम् नम: शिवाय' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजने लगते हैं और तमाम शिवभक्त भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आते हैं. इस साल सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है और इसी दिन सावन का पहला सोमवार भी है, इसलिए इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिव भक्त सावन सोमवार का व्रत करते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. विवाहित महिलाएं अपने सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से इस व्रत को करती हैं, जबकि कुवांरी कन्याएं अच्छे वर की कामना से सावन सोमवार का व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं. इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप मैसेजेस को भेजकर सावन सोमवार की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं,
शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,
शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं,
शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं,
आओ भगवान शिव को नमन करें,
उनकी कृपा हम सब पर बनी रहे.
सावन सोमवार की शुभकामनाएं

सावन सोमवार 2024 (Photo Credits: File Image)

2- सावन में मिले आपको,
शिव का आशीर्वाद,
शिव की भक्ति,
शिव सा साहस,
शिव सा त्याग,
शिव का साथ,
शिव सा तपोबल,
शिव जैसी शान.
सावन सोमवार की शुभकामनाएं

सावन सोमवार 2024 (Photo Credits: File Image)

3- शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया.
सावन सोमवार की शुभकामनाएं

सावन सोमवार 2024 (Photo Credits: File Image)

4- ॐ में ही आस्था,
ॐ में ही विश्वास,
ॐ में ही सारा संसार,
ॐ से होती है अच्छे दिन की शुरुआत,
बोलो ॐ नम: शिवाय!
सावन सोमवार की शुभकामनाएं

सावन सोमवार 2024 (Photo Credits: File Image)

5- विश्व का कण-कण शिव मय हो,
अब हर शक्ति का अवतार उठे,
जल, थल और अंबर से फिर,
बम-बम भोले की जय-जयकार उठे.
सावन सोमवार की शुभकामनाएं

सावन सोमवार 2024 (Photo Credits: File Image)

सावन मास में देश के तमाम शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ता है और शिव भक्त भोलेनाथ के साथ-साथ उनके पूरे परिवार यानी शिवलिंग, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय, भगवान गणेश और नंदी की पूजा करते हैं. शिवलिंग की जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद, चीनी, घी, पंचामृत, कलावा, जनेऊ, चंदन, रोली, चावल, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूर्वा, पान-सुपारी, लौंग, इलायची, पंचमेवा, धूप-दीप इत्यादि से पूजन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से भी प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).