त्योहार

Sawan Shivratri 2026 Wishes: सावन शिवरात्रि पर अपनों को इन भक्तिमय WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि मनाई जाती है, जो इस वर्ष 11 अगस्त 2026 को पड़ रही है. इस पावन अवसर पर शिव भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करते हैं. पर्व के इस शुभ अवसर पर आप अपने परिजनों और मित्रों को भक्तिमय संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Sawan Shivratri 2026 Wishes: सावन शिवरात्रि पर अपनों को इन भक्तिमय WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
सावन शिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

Sawan Shivratri 2026 Wishes in Hindi: भगवान शिव (Bhagwan Shiv) के अत्यंत प्रिय सावन मास (Sawan Maas) में सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है. इस वर्ष सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026 को हुई थी, जिसके बाद सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाने वाली सावन शिवरात्रि मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को पड़ रही है. सावन शिवरात्रि के साथ ही पवित्र कांवड़ यात्रा का भी समापन होता है. सुदूर पैदल यात्रा कर गंगाजल लाने वाले कांवड़िए इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक अर्पित करते हैं.

शास्त्रों के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस पावन पर्व पर शिव भक्त एक-दूसरे को बधाई संदेश और शुभकामनाएं भेजते हैं. इस पावन अवसर पर भगवान शिव के भक्त अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को सावन शिवरात्रि के शुभकामना संदेश भी भेजते हैं. ऐसे में आप भी इन भक्तिमय हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को अपनों संग शेयर करके उन्हें बधाई दे सकते हैं.

1- भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको,
उनकी दुआ का प्रसाद मिले आपको,
आप करें अपनी जिंदगी में खूब तरक्की,
और हर किसी का प्यार मिले आपको.
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

सावन शिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

2- एक पुष्प, एक बेलपत्र,
एक लोटा जल की धार,
कर दे सबका उद्धार...
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

सावन शिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

3- शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है,
शिव के द्वार आता है जो भी,
सबको फल जरूर मिलता है.
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

सावन शिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

4- आई है शिवरात्रि मेरे भोले का है दिन,
शिव की भक्ति में डूब जाने दो,
शिव के चरणों में मुझे शीश झुकाने दो.
मुझे भोले बाबा की भक्ति में रम जाने दो.
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

सावन शिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

5- शिव की भक्ति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुकून मिलता है,
जो भी लेता है दिल से भोले का नाम,
उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है.
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

सावन शिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व और निशिथ काल पूजा

सावन शिवरात्रि के दिन चारों प्रहर की पूजा और विशेष रूप से निशिथ काल (मध्यरात्रि) में की जाने वाली पूजा का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि निशिथ काल में शिव जी का अभिषेक करने और रात्रि जागरण करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

पूजा की सरल विधि

सावन शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है. इसके बाद दिन में और मुख्य रूप से रात के समय शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और अक्षत अर्पित कर पंचामृत से अभिषेक किया जाता है. पूजा के अंत में आरती कर महामृत्युंजय मंत्र या 'ॐ नमः शिवाय' का निरंतर जाप किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2026 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).