त्योहार

Sawan 2026 Wishes: महादेव के अतिप्रिय सावन मास के इन हिंदी Quotes, Facebook Greetings, WhatsApp Messages को भेजकर दें शुभकामनाएं

भगवान शिव का अत्यंत प्रिय सावन मास इस वर्ष 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा. इस पावन अवसर पर अपने मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं भेजने के लिए यहां देखें प्रमुख हिंदी विशेज, मैसेज और कोट्स.

Sawan 2026 Wishes: महादेव के अतिप्रिय सावन मास के इन हिंदी Quotes, Facebook Greetings, WhatsApp Messages को भेजकर दें शुभकामनाएं
सावन 2026 (Photo Credits: File Image)

Sawan 2026 Wishes:  सनातन धर्म में भगवान शिव (Bhagwan Shiv) की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाने वाला सावन मास (Sawan Maas) (श्रावण महीना) इस वर्ष 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है. इस पावन महीने का समापन 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा.

सावन के दौरान देश भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और पूरा महीना 'हर-हर महादेव' तथा 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से गुंजायमान रहता है. इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर इस पर्व का स्वागत करते हैं.

सावन में देशभर के तमाम शिवालयों में 'हर-हर महादेव' और 'ओम् नम: शिवाय' के जयकारे सुनाई देते हैं. मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत करने से भोलेबाबा भक्तों से बेहद प्रसन्न होते हैं. ऐसे में सावन मास की आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप मैसेजेस को भेजकर प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- आ गया सावन का महीना,
करिए भोले भंडारी का जाप,
उनके जाप से धुलते हैं सारे पाप.
सावन की शुभकामनाएं

सावन 2026 (Photo Credits: File Image)

2- हम तो चेले भी उनके है,
जिनका कोई गुरु नहीं था.
हर हर महादेव…
सावन की शुभकामनाएं

सावन 2026 (Photo Credits: File Image)

3- मन मेरा मंद‍िर, श‍िव मेरी पूजा,
श‍िव से बड़ा नहीं कोई दूजा.
सावन की शुभकामनाएं

सावन 2026 (Photo Credits: File Image)

4- हंस के पी जाओ भांग का प्याला…
क्या डर है जब साथ है अपने डमरू वाला…
बम बम भोले…
सावन की शुभकामनाएं

सावन 2026 (Photo Credits: File Image)

5- खुद को महादेव से जोड़ लो,
बाकी सब महादेव पर छोड़ दो.
सावन की शुभकामनाएं

सावन 2026 (Photo Credits: File Image)

सावन मास का धार्मिक महत्व और मान्यताएं

शिव पुराण के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय है. मान्यता है कि इस दौरान महादेव की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और सोमवार व्रत करने से साधक को विशेष पुण्य फलों की प्राप्ति होती है.

  • मनोकामना पूर्ति: भक्तिभाव से उपासना करने पर जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है.
  • विवाह संबंधी बाधाएं: शास्त्रों के अनुसार, यदि किसी के विवाह में बाधा आ रही हो या सुयोग्य वर की कामना हो, तो सावन सोमवार का व्रत और पूजन विशेष फलदायी माना जाता है.

सावन सोमवार व्रतों का आयोजन

इस साल सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे. भक्त सुबह से ही मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करते हैं. कई श्रद्धालु पूरे महीने फलाहार या एक समय भोजन का नियम पालन करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2026 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).