Sawan 2026 Sanskrit Wishes: सावन मासस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः! संस्कृत के इन Shlokas, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें बधाई
सावन के पावन अवसर पर अपने मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों को बधाई देने के लिए लोग संस्कृत श्लोकों और संदेशों का उपयोग करते हैं. ऐसे में आप भी संस्कृत के इन शानदार विशेज, श्लोक, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को सावन मासस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः कह सकते हैं.
Sawan 2026 Sanskrit Wishes: सनातन परंपरा में देवों के देव महादेव की आराधना के लिए समर्पित पवित्र सावन मास की शुरुआत इस वर्ष 30 जुलाई 2026 से हो रही है. इस पावन महीने का समापन 28 अगस्त 2026 को होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण मास में भगवान शिव माता पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर निवास करते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
पूरे महीने देश भर के शिवालयों में 'हर-हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष गूंजते हैं और श्रद्धालु शिवलिंग का विधि-विधान से जलाभिषेक करते हैं.
सावन के पावन अवसर पर अपने मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों को बधाई देने के लिए लोग संस्कृत श्लोकों और संदेशों का उपयोग करते हैं. ऐसे में आप भी संस्कृत के इन शानदार विशेज, श्लोक, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को सावन मासस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः कह सकते हैं.





सावन सोमवार व्रत की तिथियां
शिव पुराण में सावन सोमवार के व्रतों का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि सावन के सभी सोमवार का व्रत रखने से मनोवांछित फल और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस वर्ष सावन मास में कुल 4 सोमवार व्रत पड़ेंगे:
- पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
- दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
- तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
- चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026
पूजन सामग्री और अभिषेक विधि
सावन के दौरान शिवलिंग पर नियमित रूप से या सोमवार के दिन जलाभिषेक और पूजन करने का विधान है.
- पूजा सामग्री: शिवलिंग पूजन के लिए गंगाजल, शुद्ध जल, कच्चा दूध, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद आंकड़े के फूल, भस्म और चंदन का उपयोग किया जाता है.
- मंत्र जाप: पूजा के दौरान 'ॐ नमः शिवाय' पंचाक्षरी मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का स्पष्ट उच्चारण के साथ जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2026 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

