Roop Chaudas 2021 Wishes: रूप चौदस की दें हार्दिक बधाई, भेजें ये प्यारे WhatsApp Status, GIF Greetings, HD Images और Wallpapers
रूप चतुर्दशी या रूप चौदस को सूर्योदय से पहले शरीर पर उबटन लगाकर स्नान करने से सौंदर्य सालों-साल बकरार रहता है. छोटी दिवाली पर मनाए जाने वाले इस पर्व की लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं. आप भी इस खास मौके पर इन प्यारे विशेज, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस और वॉलपेपर्स को भेजकर हार्दिक बधाई दे सकते हैं.
Roop Chaudas 2021 Wishes In Hindi: दीपावली (Deepavali) यानी लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) से एक दिन पहले और धनतेरस के दूसरे दिन रूप चतुर्दशी (Roop Chaturdashi) का पर्व मनाया जाता है. तन और मन के सौंदर्य को निखारने वाला यह महापर्व 03 नवंबर को मनाया जा रहा है. धनतेरस के अगले दिन मनाए जाने वाले इस पर्व को रूप चौदस (Roop Chaudas), नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi), काली चौदस (Kali Chaudas) और छोटी दिवाली (Choti Diwali) के नाम से भी जाना जाता है. इस पर्व का संबंध स्वच्छता से है, इसलिए अपने घरों की साफ-सफाई के अलावा लोग अपने शरीर की स्वच्छता का भी विशेष रूप से ख्याल रखते हैं. अपने सौंदर्य को कायम रखने की कामना से इस दिन ब्रह्म मुहूर्त उठकर हल्दी, चंदन, बेसन, शहद और दूध से बने उबटन को शरीर पर लगाकर पवित्र जल से स्नान करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से सौंदर्य निखरता है और यौवन हमेशा कायम रहता है.
रूप चतुर्दशी या रूप चौदस को सूर्योदय से पहले शरीर पर उबटन लगाकर स्नान करने से सौंदर्य सालों-साल बकरार रहता है. छोटी दिवाली पर मनाए जाने वाले इस पर्व की लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं. आप भी इस खास मौके पर इन प्यारे विशेज, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस और वॉलपेपर्स को भेजकर हार्दिक बधाई दे सकते हैं.
1- रूप चौदस 2021

2- रूप चौदस 2021

3- रूप चौदस 2021

4- रूप चौदस 2021

5- रूप चौदस 2021

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाए जाने वाले इस पर्व के दिन स्नान करते समय तिल के तेल से अपने शरीर की मालिश करनी चाहिए. इसके अलावा कहा जाता है कि इस दिन अपामार्ग को अपने सिर से घूमाकर नदी में प्रवाहित करने से अकाल मृत्यु या नर्क में जाने का भय समाप्त हो जाता है. रूप चतुर्दशी के दिन सुंदरता का वरदान पाने के लिए ‘ॐ ह्रीं सौन्दर्यं देहि कामेश्वराय ॐ नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए. इस जिन मृत्यु के देवता यमराज की विशेष पूजा की जाती है और उनके निमित्त दीपदान किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2021 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

