Republic Day 2025 Messages: हैप्पी रिपब्लिक डे! अपनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Status, Quotes, Slogans, Facebook Greetings और Photo Wishes
गणतंत्र दिवस भारत के हर नागरिक के लिए बेहद खास होता है, इसलिए इसका जश्न हर जाति-धर्म और प्रांत के लोग मिलकर मनाते हैं. इस दिन ध्वजारोहरण कर तिरंगे को सलामी दी जाती है और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस अवसर पर आप भी अपनों संग इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टेटस, कोट्स, स्लोगन, फेसबुक ग्रीटिंग्स और फोटो विशेज को शेयर कर उनसे हैप्पी रिपब्लिक डे कह सकते हैं.
Republic Day 2025 Messages in Hindi: इस साल यानी 26 जनवरी 2025 को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) मना रहा है. करीब 200 सालों तक अंग्रेजों की गुलामी करने के बाद 15 अगस्त 1947 हमारे देश को आजादी मिली थी. भारत की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में भारतीय संविधान (Indian Constitution) लागू हुआ था और इसी के साथ भारत को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया. आपको बता दें कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) ने भारत के संविधान की रचना की थी, इसलिए उन्हें संविधान का रचयिता कहा जाता है. भारतीय संविधान हमारे देश के सभी नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है, इसलिए हर हिंदुस्तानी गणतंत्र दिवस का जश्न बहुत धूमधाम से मनाता है. इस खास अवसर पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर तीनों सेनाओं द्वारा भव्य परेड और कई राज्यों की रंगारंग झांकियां निकाली जाती हैं.
गणतंत्र दिवस भारत के हर नागरिक के लिए बेहद खास होता है, इसलिए इसका जश्न हर जाति-धर्म और प्रांत के लोग मिलकर मनाते हैं. इस दिन ध्वजारोहरण कर तिरंगे को सलामी दी जाती है और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस अवसर पर आप भी अपनों संग इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टेटस, कोट्स, स्लोगन, फेसबुक ग्रीटिंग्स और फोटो विशेज को शेयर कर उनसे हैप्पी रिपब्लिक डे कह सकते हैं.

गौरतलब है कि 26 जनवरी 1950 को आजाद भारत में भारतीय संविधान को लागू किया गया था, इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे मनाया जाता है. इसी ऐतिहासिक तारीख पर देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था, जिसके बाद से हर साल 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस के उत्सव को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).