Rang Panchami 2026 Wishes: रंग पंचमी के इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
होली के बाद मनाए जाने वाले रंग पंचमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. यदि आप भी अपने मित्रों और परिवार को बधाई देने की योजना बना रहे हैं, तो इस बेहद खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को रंग पंचमी की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Rang Panchami 2026 Wishes In Hindi: होली (Holi) के रंगों की मस्ती के बाद अब देश 'रंग पंचमी' (Rang Panchami) के उत्सव के लिए तैयार है. पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार इस साल 8 मार्च 2026 को पड़ रहा है. इसे 'देव पंचमी' (Dev Panchami) और 'कृष्ण पंचमी' (Krishna Panchami) के नाम से भी जाना जाता है. देश के विभिन्न हिस्सों में इसे होली के समापन और रंगों के एक और दौर के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी का त्योहार भगवान कृष्ण द्वारा राधा रानी के साथ होली खेलने की याद में मनाया जाता है. मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में इस दिन विशेष रंगोत्सव और झांकियां आयोजित की जाती हैं. मध्य प्रदेश, विशेषकर उज्जैन में इस त्योहार की रौनक देखते ही बनती है, जहां सड़कों पर हुरियारों की टोलियां निकलती हैं और वातावरण सुगंधित रंगों से सराबोर हो जाता है.
होली के बाद मनाए जाने वाले रंग पंचमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. यदि आप भी अपने मित्रों और परिवार को बधाई देने की योजना बना रहे हैं, तो इस बेहद खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को रंग पंचमी की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.
रंग पंचमी का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक भी है. इस दिन क्षेत्रीय स्तर पर कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेलों का आयोजन होता है. कई नगरों में नगर निगम और स्थानीय संस्थाओं द्वारा विशेष रूप से सुगंधित रंगों और गुलाल के साथ लोगों पर रंगों की बारिश की जाती है. यह त्योहार वसंत ऋतु के स्वागत और आपसी प्रेम को और अधिक मजबूत करने का प्रतीक माना जाता है.