नई दिल्ली: रमजान (Ramadan) का पाक महीना जिसे इस्लाम धर्म में बरकत वाला महीना कहा जाता है. चांद दिखने के बाद से 25 अप्रैल से रोजा शुरू है. आज यानी 17 मई को रमजान का 23 वां रोजा है. इस पाक महीने में खुदा को राजी करने और अपने गुनाहों की बख्शीश के लिए लोग रोजा रखने के साथ ही दिन में पांच टाइम नमाज के साथ ही तरावीह पढ़ते हैं. हालांकि लॉकडाउन के चलते इस साल लोग मस्जिदों में नमाज पढ़ने नही जा पाने के चलते घरों पर ही नमाज अदा कर रहे है. रमजान के इस पाक महीने में रोजा रखने वालों के लिए दो चीजें सबसे अहम होती है. पहला सहरी (Sehri) जो सूरज निकलने से पहले की जाती है. दूसरा जिसके बाद पूरे दिन बिना कुछ खाए- पिए शाम को सूरज डूबने के बाद इफ्तार (Iftar) की जाती है.
रमजान के एक महीने के रोजे में सहरी और इफ्तार का टाइम अक्सर प्रतिदिन मिनट दो मिनट आगे पीछे होता है. ऐसे में रोजा रखने वालों को देश के पांच बड़े शहर दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकता और हैदराबाद में आज (रविवार) को कितने बजे सहरी और इफ्तारी का सही समय है आपको बताते हैं. जिस समय को देखकर आप सहरी और इफ्तार कर सकते हैं. यह भी पढ़े: रमजान के महीने में घरों में नमाज अदा करने के साथ ही इफ्तार भी करें, कोरोना संकट के चलते महाराष्ट्र सरकार की लोगों से अपील
सहरी और इफ्तार का सही समय- (17 मई 2020 , रविवार)
Sehri-Iftar Timing in Delhi
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 17 MAY 2020 | 03:51 AM | 7:08 PM |
Sehri-Iftar Timing in Mumbai
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 17 MAY 2020 | 04:33 AM | 7:10 PM |
Sehri-Iftar Timing in Lucknow
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 17 MAY 2020 | 03:50 AM | 6:50 PM |
Sehri-Iftar Timing in Kolkata
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 17 MAY 2020 | 03:23 AM | 6:13 PM |
Sehri-Iftar Timing in Hyderabad
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 17 MAY 2020 | 04:15 AM | 6:44 PM |
कुछ इसी तरफ से दूसरे अन्य शहरों में कुछ मिनट आगे या पीछे सहरी और इफ्तार की जाती है. लेकिन रोजा रखने वाले सभी लोगों को सूरज उगने से पहले सहरी और सूरज डूबने यानी मगरिब की अजान के बाद इफ्तार करना होता है.













QuickLY