Ramadan 2025 Moon Sighting: इबादत का महीना होने वाला है शुरू, जानें इस साल सऊदी अरब और भारत में कब नजर आएगा पवित्र रमजान का चांद

उम्मीद जताई जा रही सऊदी अरब में 27- या फिर 28 फरवरी को चांद दिखाई दे सकता है. यदि 27 फरवरी को लोगों को चांद का दीदार हुआ तो 28 फरवरी से सऊदी अरब में रोजा शुरू हो जायगा. वहीं यदि 28 फरवरी को चांद नजर आता है कि उसके अगले दिन, यानी 1 मार्च से सऊदी अरब में पहला रोजा होगा

(Photo Credits Pixabay)

Ramadan 2025 Moon Sighting:  रमजान का पाक और इबादत का महीना मुस्लिम धर्म में बड़ी श्रद्धा और बेसब्री से इंतजार होता है. अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि यह पाक महीना शुरू होने जा रहा है.  रमजान का महीना शुरू होने से पहले चांद देखा जाता है. चांद नजर आने के बाद अगले दिन से रोजा रखा जाता है. चांद देखने की परम्परा सबसे पहले सऊदी अरब में हैं. क्योंकि सबसे पहले सऊदी अरब में चांद नजर आता है. इसके अगले दिन भारत या फिर पड़ोसी देश पाकिस्तान में चांद नजर आता है. जिसके बाद रोजा रखा जाता है.

जानें सऊदी अरब और भारत में कब दिखेंगा चांद

उम्मीद  जताई जा रही सऊदी अरब में 27 या  फिर 28 फरवरी को चांद दिखाई दे सकता है. यदि 27 फरवरी को  लोगों को चांद का दीदार हुआ तो 28 फरवरी से सऊदी अरब में रोजा शुरू हो जायगा. वहीं यदि 28 फरवरी को चांद नजर आता है कि उसके अगले दिन, यानी 1 मार्च से सऊदी अरब में पहला रोजा होगा. वहीं, भारत में भी अगर 28 मार्च  चांद नजर आया तो भारत में  भी 1 मार्च से पहला रोजा होगा. हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में चांद 1 मार्च को दिखाई देगा और 2 मार्च से रोजा शुरू होगा. लेकिन सब कुछ रमजान के चांद पर निर्भर हैं. यह भी पढ़े: Rajab Moon Sighting In KSA and UAE 2024: सऊदी अरब में हुआ रजब के चांद का दीदार, 2 महीने बाद शुरू होगा रमजान

पिछले साल, 2024 में चांद 11 मार्च को दिखाई दिया  था

पिछले साल, 2024 में भारत में चांद 11 मार्च नजर आया था और अगले दिन, 12 मार्च से रमजान का महीना शुरू हुआ था. करीब एक महीना रोजा रखने के बाद  11 अप्रैल को भारत में ईद का त्योहार यानी खुशियों का त्योहार  मनाया गया था. वहीं सऊदी अरब सहित खाड़ी देशों में एक दिन पहले 10 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया गया था.

रमजान से जुड़ी अहम बातें

रमजान इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने में आता है. यह वह महीना है जब कुरान को पहली बार नाजिल किया गया था. इसे "कुरान का महीना" भी कहा जाता है, और मुस्लिमों के लिए यह महीना अवल महीनों में से एक हैं. इस खास महीने को लेकर कुरान में फ़रमाया गया है कि जो भी बंदा दिल से तौबा कर करता है. खुदा उसकी दुआ को कबूल करता हैं.

रमजान के इस पाक महीने में लोग एक महीने रोजा रखते हैं. फर्ज की अजान से कुछ समय पहले सेहरी करते हैं और दिन भर रोजा रखने के बाद सूरज डूबने के बाद इफ्तार (रोजा) खोलते हैं. जिसके बाद मगरिब की नमाज पढ़ते हैं. इसके बाद ईशा की नमाज होती हैं. ईशा की नमाज बाद 20 रकत तरावीह की  नमाज पढ़ी जाती है.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\