Ram Navami 2022 Messages: हैप्पी राम नवमी! शेयर करें ये हिंदी Wishes, WhatsApp Greetings, Photo SMS, Banners और Quotes
राम नवमी 2022 (Photo Credits: File Image)

Ram Navami 2022 Messages in Hindi: आज यानी 10 अप्रैल 2022 (रविवार) को जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के सातवें अवतार भगवान श्रीराम (Bhagwan Ram) का जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह राम नवमी (Ram Navami) इसलिए भी बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि आज रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का त्रिवेणी शुभ संयोग बन रहा है, जिसे बहुत ही शुभ माना जा रहा है. श्रीराम के जन्मोत्सव को पूरे देश में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन तमाम राम मंदिरों को खास तौर से सजाया जाता है और विशेष पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है. इस दिन भगवान राम के साथ-साथ उनके भाई लक्ष्मण, माता सीता और पवन पुत्र हनुमान जी का पूजन किया जाता है.

हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्मोत्सव यानी राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन श्रीराम जी की पूजा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है. ऐसे में इस अतिपावन अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, विशेज, वॉट्सऐप ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस, बैनर्स और कोट्स के जरिए प्रियजनों से हैप्पी राम नवमी कह सकते हैं.

1- जिनके मन में हैं श्री राम,

भाग्य में उसके है वैकुण्ठ धाम,

उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,

संसार में उसका है कल्याण.

हैप्पी राम नवमी

राम नवमी 2022 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2022 Rangoli Designs: राम नवमी पर घर के द्वार को रंगोली से सजाएं, देखें फ्री हैंड से लेकर फ्लोरल पैटर्न तक ये लेटेस्ट डिजाइन्स

2- राम रोम-रोम में हैं,

राम हर घर-आंगन में हैं,

मन से रावण जो निकाले,

राम उसके मन में हैं.

हैप्पी राम नवमी

राम नवमी 2022 (Photo Credits: File Image)

3- श्री रामचंद्र कृपालु भज,

मन हरण भवभय दारुणम,

नवकंज लोचन, कंज मुख,

कर कंज, पद कंजारुणम.

हैप्पी राम नवमी

राम नवमी 2022 (Photo Credits: File Image)

4- मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम,

मैं तुमसे क्या मांगू,

ओ जगत के स्वामी,

ओ अन्तर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू.

हैप्पी राम नवमी

राम नवमी 2022 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2022 Images & Wallpapers: फ्री में डाउनलोड करें राम नवमी के ये WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photo SMS और Facebook Messages

5- मेरे प्रभु हैं श्रीराम,

जिनका अयोध्या है धाम,

रघुनंदन जो करते पूरे काज,

उनको हम करते हैं प्रणाम...

हैप्पी राम नवमी

राम नवमी 2022 (Photo Credits: File Image)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर श्रीहरि ने भगवान राम के रूप में धरती पर सातवां अवतार लिया था. माना जाता है कि भगवान राम का यह अवतार धरती से राक्षसों और आसुरी प्रवृत्तियों का विनाश करने के लिए हुआ था, इसलिए उन्होंने आगे चलकर लंकापति रावण का अंत करके अधर्म पर धर्म का परचम लहराया था. आपको बता दें कि राम नवमी के दिन ही मां दुर्गा की उपासना के नौ दिवसीय पर्व चैत्र नवरात्रि की समापन होता है.