त्योहार

Ram Navami 2022 Rangoli Designs: राम नवमी पर घर के द्वार को रंगोली से सजाएं, देखें फ्री हैंड से लेकर फ्लोरल पैटर्न तक ये लेटेस्ट डिजाइन्स

हिंदू धर्म में किसी भी पावन अवसर पर घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में राम नवमी के उत्सव की शुभता बढ़ाने के लिए आप भी अपने घर-आंगन को रंगोली के मनमोहक डिजाइन से सजा सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं राम नवमी के फ्लोरल पैटर्न से लेकर फ्री हैंड रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन्स...

Ram Navami 2022 Rangoli Designs: राम नवमी पर घर के द्वार को रंगोली से सजाएं, देखें फ्री हैंड से लेकर फ्लोरल पैटर्न तक ये लेटेस्ट डिजाइन्स
राम नवमी 2022 रंगोली डिजाइन्स (Photo Credits: File Image)

Ram Navami 2022 Rangoli Designs: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और समापन चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि को होता है. चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन राम नवमी (Ram Navami) का त्योहार मनाया जाता है, जो मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम (Bhagwan Ram) की जयंती है. इस साल राम नवमी का त्योहार 10 अप्रैल 2022 को मनाया जा रहा है. भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम की जयंती के दिन श्रीराम के भक्त व्रत रखते हैं और विधि विधान से उनका पूजन करते हैं. इस उत्सव को लोग बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं. ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर रंगोली न बनाई जाए, ऐसा कैसे हो सकता है?

दरअसल, हिंदू धर्म में किसी भी पावन अवसर पर घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में राम नवमी के उत्सव की शुभता बढ़ाने के लिए आप भी अपने घर-आंगन को रंगोली के मनमोहक डिजाइन से सजा सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं राम नवमी स्पेशल फ्लोरल पैटर्न से लेकर फ्री हैंड रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन्स...

राम नवमी 2022 रंगोली ट्यूटोरियल वीडियो

यह भी पढ़ें: Ram Navami Special Bhajans 2022: राम नवमी पर हरिहरन और अनुराधा पौडवाल के भजन सुनकर मनाएं पावन त्योहार

राम नवमी स्पेशल फ्री हैंड रंगोली

राम नवमी 2022 रंगोली आइडिया

राम नवमी स्पेशल आकर्षक रंगोली पैटर्न

राम नवमी के लिए खास रंगोली डिजाइन

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2022: जानें रामनवमी की पूजा-अनुष्ठान एवं श्री राम जयंती का महात्म्य एवं मुहूर्त क्या है!

राम नवमी के दिन भगवान राम की विधिपूर्वक पूजा करने के साथ ही लोग रामायण का पाठ करते हैं और भगवान श्रीराम के मंत्रों का जप करके उनकी कृपा प्राप्त करते हैं. साथ ही इस पावन तिथि पर सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि की कामना से घर के द्वार पर रंगोली बनाई जाती है. आप भी इन ट्यूटोरियल वीडियो की मदद से अपने घर के द्वार की सुंदरता और शुभता बढ़ा सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).