Rajiv Gandhi Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 77वीं जयंती, सद्भावना दिवस पर जाने उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 77वीं जयंती मनाई जा रही है. उनकी जयंती हर साल 20 अगस्त को मनाई जाती है. उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को बॉम्बे (अब मुंबई) में इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के घर हुआ था. उन्होंने साल 1984 से 1989 तक भारत के छठे प्रधानमंत्री के रुप में कार्य किया.

राजीव गांधी (Photo Credits: File Image)

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister) राजीव गांधी (Rajiv Gandhi 77th Birth Anniversary) की आज 77वीं जयंती मनाई जा रही है. उनकी जयंती हर साल 20 अगस्त को मनाई जाती है. उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को बॉम्बे (अब मुंबई) में इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और फिरोज गांधी (Feroze Gandhi) के घर हुआ था. उन्होंने साल 1984 से 1989 तक भारत के छठे प्रधानमंत्री के रुप में कार्य किया. राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस या सद्भाव दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. राजीव गांधी को उनकी मां और देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने छोटे भाई संजय गांधी की मृत्यु के बाद राजनीति में शामिल होने के लिए मजबूर किया था. राजीव गांधी की मृत्यु 21 मई 1991 को मद्रास (अब चेन्नई) के पास श्रीपेरंबदूर में तमिल टाइगर द्वारा किए गए बम हमले में हुई थी. राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य.

राजीव गांधी से जुड़े रोचक तथ्य

सद्भावना दिवस

राजीव गांधी के जन्मदिन पर सद्भावना दिवस मनाने की शुरुआत 20 अगस्त 1992 से हुई. इस दिन सहिष्णुता, सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों की पुष्टि करने के लिए सद्भावना प्रतिज्ञा ली जाती है. सद्भावना प्रतिज्ञा में लिखा है- मैं यह प्रतिज्ञा लेता हूं कि मैं जाति, पंथ, क्षेत्र, धर्म या भाषा की परवाह किए बिना भारत के सभी लोगों की भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए काम करुंगा.

राजीव गांधी को हमेशा से ही एक दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने भारत में तकनीकी प्रगति लाने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, शाह बानो मामले और बोफोर्स सौदे में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पीएम के रूप में उनका कार्यकाल भी विवादास्पद बना हुआ है. 44 वर्ष की कम उम्र में उनका निधन हो गया. उनकी हत्या दिवस को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट