त्योहार

Puthandu 2024 Messages: तमिल नव वर्ष ‘पुथांडु’ की इन हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

पुथांडु यानी तमिल नव वर्ष के पावन अवसर पर तमिल भाषी लोग पुथांडु वाजथुकल कहकर शुभकामनाएं देते हैं, जिसका अंग्रेजी में अर्थ है हैप्पी न्यू ईयर. पुथांडु का अर्थ नए साल से है, जबकि वाजथुकल का अर्थ शुभकामनाएं या बधाई से है. ऐसे में अपनों को पुथांडु वाजथुकल कहने के अलावा आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए तमिल नव वर्ष पुथांडु की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Puthandu 2024 Messages: तमिल नव वर्ष ‘पुथांडु’ की इन हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
पुथांडु 2024 (Photo Credits: File Image)

Puthandu 2024 Messages in Hindi: दक्षिण भारत में रहने वाले तमिल समुदाय के लोग आज यानी 14 अप्रैल 2024 को अपना नया साल (New Year) मना रहे हैं. दरअसल, तमिल नव वर्ष (Tamil New Year) सौर कैलेंडर का पालन करता है और तमिल सौर कैलेंडर का पहला महीना चिथिरई है, इसका पहला दिन हर साल 14 अप्रैल को पड़ता है, इसलिए इस दिन तमिल नव वर्ष यानी पुथांडु (Puthandu) के पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है. पुथांडु को 'चिथिरई' और 'वरुशा पिरप्पू' भी कहते हैं. पुथांडु तमिल लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में गहराई से निहित है और यह तमिल संस्कृति का अभिन्न अंग है. पुथांडु का इतिहास प्राचीन संगम काल से मिलता है, जो 2,000 साल से भी ज्यादा पुराना है. यह पर्व कृषि प्रथाओं से निकटता से जुड़ा है, इसलिए इस दिन लोग फसल का जश्न मनाने के साथ ही भरपूर उपज के लिए देवताओं का धन्यवाद करते हैं.

पुथांडु यानी तमिल नव वर्ष के पावन अवसर पर तमिल भाषी लोग पुथांडु वाजथुकल कहकर शुभकामनाएं देते हैं, जिसका अंग्रेजी में अर्थ है हैप्पी न्यू ईयर. पुथांडु का अर्थ नए साल से है, जबकि वाजथुकल का अर्थ शुभकामनाएं या बधाई से है. ऐसे में अपनों को पुथांडु वाजथुकल कहने के अलावा आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए तमिल नव वर्ष पुथांडु की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- बीत गया जो साल भूल जाएं,

इस नए साल को गले लगाएं,

करते हैं हम दुआ रब से सिर झुका के,

इस साल के सारे सपने पूरे हों आपके.

पुथांडु की शुभकामनाएं

पुथांडु 2024 (Photo Credits: File Image)

2- लम्हा-लम्हा वक्त गुजर जाएगा,

एक दिन बाद नया साल आएगा,

आज ही आपको हैप्पी न्यू ईयर कह दूं,

वरना बाजी कोई और मार जाएगा.

पुथांडु की शुभकामनाएं

पुथांडु 2024 (Photo Credits: File Image)

3- भूल जाओ हर बात पुरानी,

प्यार में बदल लो दुश्मनी सारी,

खुशियां लेकर आएगा आने वाला कल,

नए साल में डुबो दो अपने सारे पल..

पुथांडु की शुभकामनाएं

पुथांडु 2024 (Photo Credits: File Image)

4- नव वर्ष की पावन बेला में,

है यही शुभ संदेश,

हर दिन आप के जीवन में,

लेकर आए खुशियां विशेष.

पुथांडु की शुभकामनाएं

पुथांडु 2024 (Photo Credits: File Image)

5- नया साल आए बनके उजाला,

खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,

हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला,

यही दुआ करता है आपका यह चाहने वाला.

पुथांडु की शुभकामनाएं

पुथांडु 2024 (Photo Credits: File Image)

पुथांडु उत्सव के दौरान विभिन्न रीति-रिवाजों और परंपराओं की झलक देखने को मिलती हैं. पुथांडु सेलिब्रेट करने के लिए लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं, नए साल का स्वागत करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर कोलम यानी रंगोली बनाते हैं. इस दिन पुरुष धोती और शर्ट या कुर्ता पहनते हैं, जबकि महिलाएं परापंरिक साड़ियों और गहनों को पहनकर सजती-संवरती हैं. कच्चे आम, गुड़, नीम के फूल और अन्य सामग्रियों से मांगा पचड़ी नामक एक विशेष व्यंजन तैयार किया जाता है. इस दिन पूरे तमिलनाडु के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है. इसके साथ ही लोग पारंपरिक-लजीज पकवानों का परिवार के साथ लुत्फ उठाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).